राधा ऑर्चिट छेड़ छाड़ मामले की हो निष्पक्ष जांच:महापौर विनोद अग्रवाल

 

 

 

 

 

मथुरा।  जनपद की कॉलोनी राधा ऑर्चिट में बीती रात एक छेड़ छाड़ का मामला सामने आया जिसमें राधा ऑर्चिट की महिलाओं ने नाबालिक बच्चियों के साथ छेड़ छाड़ करने वाले व्यक्ति के खिलाफ काफी आक्रोश व्यक्त किया। तथा मथुरा वृंदावन नगर निगम खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस संबंध मै महापौर विनोद अग्रवाल बताया मथुरा-वृंदावन नगर निगम में अभी एक अधिकारी स्थांतरित हुआ था।जिसको मथुरा में रहने के लिए मकान की समस्या थी तो उसको जबतक मकान नही मिल जाता तव तक मेरे बंद पड़े मकान रह सकते है वहीं महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया गुरुवार रात्रि

कुछ महिलाओं द्वारा आकार अवगत कराया गया कि आपके फ्लैट में रह रहे व्यक्ति द्वारा नाबालिक बच्चियों के साथ पार्क मै छेड़ छाड़ की गई। जिस पर महापौर विनोद अग्रवाल द्वारा कहा गया कि आप जो घटना अवगत करा रही है घटना बहुत ही निंदनीय है।महापौर विनोद अग्रवाल का कहना था अगर घटना घटित हुई है तो पीड़ित परिवार को तुरंत टोल फ्री नंबर 112 इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को तत्काल दे देनी चाहिए थी लेकिन जिस प्रकार

महिलाओं द्वारा इस मामले घसीटा गया वो प्रारंभिक तौर पर किसी प्रायोजित षड्यंत्र का हिस्सा प्रतीत होता है। वहीं महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया घटना बहुत निंदनीय है जिसका सभ्य समाज मै कोई भी व्यक्ति बचाव नही कर सकता। उसको बख्शा नहीं जाएगा उसपर निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। वहीं उन्होंने बताया भाजपा शासन काल मै प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का साफ संकेत है प्रदेश मै महिलाओं और बच्चियों पर होने वाले छेड़ छाड़ यौन शोषण के मामले में किसी को भी नहीं बख्शा  जाए। वहीं महापौर प्रतिनिधि अंकुर अग्रवाल ने बताया अपराध करने वाला कोई भी व्यक्ति हो कानून अपना काम करेगा वहीं उन्होंने कहा षड्यंत्र के तहत महापौर के पद की गरिमा को तार तार करने की कोशिश की जा रही है। वहीं बताया गया  राधा ऑर्चिट के अध्यक्ष द्वारा थाने मै लिखित तहरीर दी जिस पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]