रमनलाल उपमन्यु बने बिहारीजी मन्दिर के अध्यक्ष

 

 

मथुरा।  गोवर्धन में अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं मंदिर श्री बिहारीजी महाराज प्रबंध समिति का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। जिसमे रमनलाल उपमन्यु निवासी चिकसौली को अध्यक्ष पद पर ध्वनि मत से नियुक्त किया गया।

रविवार को हाथी दरवाजा स्थित मंदिर प्रांगण में सर्वप्रथम बिहारीजी के समक्ष पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम सभापति मास्टर करण मिश्र की देखरेख में आरंभ हुआ। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामदेव भारद्वाज ने अपनी महासभा की कार्यकारिणी को बिहारी जी के चरणों में समाज में उत्थान व सेवा कार्य हेतु पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात मंदिर बिहारीजी के अध्यक्ष दाऊजी ठेकेदार ने कार्यकारणी सहित इस्तीफा सौंपा। उसके बाद महासभा की राष्ट्रीय कमेटी ने अपना फैसला सुनाते हुए चिकसौली बरसाना निवासी रमनलाल उपमन्यु को सर्वसम्मति से प्रबंध समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान संचालन राष्ट्रीय महामंत्री पंडित सत्यपाल पाराशर एवं पूर्व महामंत्री जयदेव शर्मा ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित छत्रपाल व्यास, उपाध्यक्ष चेतन स्वरूप शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, जगन्नाथ शर्मा, छिद्दीलाल प्रधानाचार्य, श्यामलाल मिश्र, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पंडित नरेश कुमार शर्मा, सचिव पंडित वीरपाल मिश्रा, भूदेव प्रसाद शर्मा, योगेश मिश्रा, रूपकिशोर उपमन्यु , हरिबल्लभ शर्मा, राजस्थान प्रांत अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शर्मा, चंद्रपाल भारद्वाज बीडीसी, फरीदाबाद समिति उपाध्यक्ष सोरनलाल शास्त्री, ओमप्रकाश भारद्वाज, सोहनलाल मिश्र, डॉ देवदत्त शर्मा, मनोज शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा एडवोकेट, बदन मिश्र, जगदीश पाराशर, रामजीत झा, बच्चू शर्मा ,भारत शर्मा , अशोक शर्मा, गंभीर शर्मा, श्रीराम शर्मा, राकेश शर्मा फरीदाबाद, हेमदत्त पाठक, देशराज प्रधान, शेरसिंह पटवारी, सतीश शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]