डाक विभाग ने निकाली हर घर तिरंगा प्रभात फेरी

डाक विभाग ने निकाली हर घर तिरंगा प्रभात फेरी

 

मथुरा। हर घर तिरंगा-घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर डाक विभाग ने शुक्रवार सुबह प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को जागरूक किया। मुख्य डाक घर में सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। यहां तिरंगा खरीद कर सेल्फी खिचवाई जा रही हैं। लोगों को इस दिशा में जागरूक भी किया जा रहा है। डाक विभाग के काउंटर से तिरंगा खरीदा जा सकता है। स्कूली बच्चे तिरंगा लेकर सोशल मीडिया पर भी फोटो वायरल कर रहे हैं। प्रभात फेरी सिविल लाइंस इलाके के सभी सरकारी दफ्तरों के सामने से जोर शोर से देश भक्ति परक जोशीले नारे लगाते हुए गुजरी। इस दौरान काफी संख्या में लोगो ने डाकखाने पहुंच कर तिरंगा क्रय किये।

प्रभात फेरी में सीनियर पोस्ट मास्टर देवेन्द्र सिंह, सहायक अधीक्षक मुख्यालय सुबोध कुमार, मुकेश पालीवाल, अदिति सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, रेखा शर्मा, पूनम सिंह, अमलेन्द्र कुमार सिंह,अरविंह पचौरी, भंवर सिंह, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे। सीनियर पोस्ट मास्टर देवेन्द्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को प्रभात फेरी निकाली गई। तिरंगा को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। लोग यहां सेल्फी खिंचवा रहे हैं।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]