
सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव पहुंचे मथुरा, कार्यकर्ताओं ने किया जोशीला स्वागत
-भ्रष्टाचार वाली सरकार को अब उखाड़ फेंकने की आवश्यकता : एबाद
-महंगाई-भ्रष्टाचार नहीं हुआ खत्म तो युवा सपाई करेंगे आंदोलन : राजेन्द्र फेरारी

मथुरा। समाजवादी पार्टी जिला मथुरा व महानगर द्वारा समाजवादी लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव डॉ आजाद बेग व ठा. जितेंद्र सिंह के मथुरा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गोवर्धन रोड स्थित खण्डेलवाल सेवा सदन पर उनका जोशीला स्वागत किया।
सैकड़ों गाड़ियां में मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं ने रिफाइनरी से लेकर टाउनशिप चौराहा, औरंगाबाद, कचहरी, भूतेश्वर से गोवर्धन चौराहे पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया।
गोवर्धन रोड स्थित खंडेलवाल सेवा सदन में आयोजित सम्मान समारोह में मुलायम सिंह के यूथ बिग्रेड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार व्यापारी के साथ लूट हो रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जी अपने मद में चूर हैं। ऐसी भ्रष्टाचार वाली सरकार को अब उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लोक मणिकांत जादौन ने कहा कि भाजपा की कथनी व करनी में जो अंतर है उसे जनता जान चुकी है। अब आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता इसका जवाब देने को तैयार है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे सपा नेता राजेंद्र फेरारी ने कहा कि अगर महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को कम करने की दिशा में सरकार ने कोई निर्णायक कदम नहीं उठाया तो समाजवादी युवा मौजूदा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष डॉ अबरार, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर किशोर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित तुलसी राम शर्मा, वरिष्ठ सपा नेता नरेंद्र सिंह हिंडोल, नीतू चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद, डॉ राजन रिजवी, यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष पंडित भारत भूषण शर्मा, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष लोकेश चौधरी, महिला नेत्री साधना शर्मा, अरुण दीक्षित, लोकेंद्र गौतम, रोहित अग्रवाल, शिवा ठाकुर, मोनू रावत, शाहिद अल्वी, सतीश पटेल, सूरज कुंतल, विनोद आदि आदि मौजूद रहे।