
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि
मथुरा। बाल दिवस एवं प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु जयंती के शुभ अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि की अध्यक्षता में पुष्पांजलि कर उनके त्याग बलिदान और आजादी के लिए किए गए लंबे संघर्ष पर विचार गोष्ठी कर मनाई गई। गोष्टी की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने की। गोष्ठी में कांग्रेस नेताओं ने नेहरू जी की विरासत और उनके द्वारा स्थापित आदर्शों पर चर्चा की। उन्होंने नेहरू जी के जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया, जिन्होंने भारत को एक स्वतंत्र और समृद्ध राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए विक्रम वाल्मीकि ने कहा, “नेहरू जी की विरासत हमें आज भी प्रेरित करती है। हमें उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने और समाज के लिए काम करने की आवश्यकता है पंडित नेहरू जी धर्मनिरपेक्षता एवं समाजवाद के प्रौधा थे उनके नेतृत्व में भारत ने बुलंदियों को छुआ उन्होंने आई आई टी, इसरो, एम्स, भेल एवं देश को प्रगतिशील करने वाले तमाम संस्थाओं की स्थापना की।
मुकेश धनगर महासचिव उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ने कहा कि “नेहरू जी की जयंती पर, हम उनके जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने भारत को एक स्वतंत्र और समृद्ध राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नेहरू जी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया और देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए।”कार्यक्रम का संचालन महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता उमाशंकर शर्मा ने किया
पुष्पांजलि बैठक में उपस्थित सर्व श्री प्रवीण भास्कर मनोज गौड़ संजय पचौरी जिलानी कादरी पार्षद अबरार कुरैशी विपुल पाठक गोपाल बंसल आप्रतिम सक्सेना रमेश कश्यप राजेंद्र बघेल महेश चतुर्वेदी आशीष अग्रवाल विपिन चौधरी पूरन सिंह नितिन वार्ष्णेय रवि वाल्मीकि राजकुमार शर्मा संजय सक्सेना मुस्लिम कुरैशी भारत लाल अनूप गौतम हर प्रसाद शर्मा अनवर फारुकी संदेश पाठक अनिल खरे कमल शर्मा सागर माहौर विवेक धनगर नसरुद्दीन अब्बासी अवनीत कुमार वसीम रामकुमार शर्मा डी के राहुल एड दीपक मौर्य शाहरुख खान खुदा बख्श सलमान चौधरी बलवीर सिंह धनगर हिमांशु चौहान राहुल चतुर्वेदी सुनील कुमार सैनी सुरेश शर्मा आदि कांग्रेस जनों ने पंडित नेहरू जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।