देव दीपावली की तैयारियां पूर्ण कल होगा भव्य दीपदान।

 

महोत्सव समिति व जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से किया घाटों का निरीक्षण।

 

 

मथुरा।  देव दीपावली महोत्सव समिति द्वारा 15 नवम्बर शुक्रवार को सायं 5 बजे से यमुना जी के कृष्ण गंगा घाट से ध्रुव घाट तक सभी 25 घाटों व यमुना पार के सभी घाटों पर हजारों की संख्या में दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली महोत्सव मनाया जाएगा ।

इस सम्बन्ध में देव दीपावली महोत्सव समिति के अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा ने कहा कि देव दीपावली महोत्सव समिति द्वारा विगत 18 वर्षों से सर्व समाज के सहयोग से यमुना जी के घाटों पर हजारों की संख्या में दीपक प्रज्वलित किए जाते हैं इस वर्ष भी यह आयोजन और भी भव्यता के साथ किया जाएगा जिसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों व देव दीपावली महोत्सव समिति के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से घाटों का निरीक्षण किया गया।

महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल विहिप व योगेश उपाध्याय आवा ने कहा कि इस वर्ष घाटों पर विशेष आकर्षक लाइटिंग की जाएगी और विभिन्न घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। ब्रज के सांझी विशेषज्ञों द्वारा यमुना जी के जल में रंग व फूलों से आकर्षक रंगोली बनाई जाएगी।

महोत्सव समिति के महामंत्री आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक के सहयोग से राजकीय विद्यालयों से प्रत्येक घाट पर 20 छात्रों की व्यवस्था निश्चित की गई है ये छात्र घाटों पर दीपकों से सजावट करेंगे विद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न घाटों पर रंग व फूलों से आकर्षक रंगोली सजाई जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा कृष्ण गंगा घाट से ध्रुव घाट तक सफाई लाइटिंग व साउण्ड की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से विशेष पुलिस बल तैनात किया जाएगा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ट्रेफिक पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं और पूरी सावधानी रखने के लिए मोटर बोट से रिवर पुलिस निगरानी रखेगी, फायरब्रिगेड की भी मुख्य घाटों पर व्यवस्था रहेगी। सिविल डिफेंस द्वारा यमुना पार आकर्षक दीपकों से सजावट की जाएगी। इन सभी व्यवस्थाओं का संचालन महोत्सव समिति के पदेन संयोजक सचिव श्री राकेश कुमार सिटी मजिस्ट्रेट मथुरा द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर देव दीपावली महोत्सव समिति के विजय बहादुर सिंह, पंडित पंकज शर्मा, योगेन्द्र चतुर्वेदी, महेन्द्र दत्त आचार्य, नारायण प्रसाद शर्मा, आशीष माहेश्वरी,गंगाधर अरोड़ा, रामदास चतुर्वेदी पूर्व पार्षद, रामकृष्ण चतुर्वेदी एडवोकेट, श्रीमती कमलेश अरोड़ा, डॉ जमुना शर्मा डा सीमा मिश्रा आदि सभी पदाधिकारियों ने सभी ब्रजवासियों से देव दीपावली महोत्सव में यमुना जी के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुण्य कार्य में सहभागी बनने की अपील की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]