असंख्य दीपकों से जगमग हुए यमुना के घाट  आकर्षक लाइटिंग देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु। शंखध्वनि से गुंजायमान हुए यमुना के घाट 

 

 

मथुरा। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर किया दीपदान। असंख्य दीपकों से जगमगाऐ यमुना के घाट।देव दीपावली महोत्सव समिति द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ राजा घाट सती बुर्ज पर शंखध्वनि के साथ श्री गोपाल वैष्णव पीठाधीश्वर आचार्य डॉ पुरुषोत्तम लाल महाराज एवं परम् पूज्य गोस्वामी पंकज बाबा महाराज के पावन सानिध्य में मथुरा के जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर देव दीपावली महोत्सव समिति के अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा एडवोकेट, महामंत्री आचार्य ब्रजेन्द्र नागर, उपाध्याय कन्हैयालाल अग्रवाल,कमलेश अरोड़ा, महावीर मित्तल , योगेश उपाध्याय आवा तथा मंत्री विजय बहादुर सिंह, पंकज शर्मा, योगेन्द्र चतुर्वेदी, अजय चतुर्वेदी, डॉ जमुना शर्मा, मीडिया प्रभारी महेन्द्र दत्त आचार्य, सह मीडिया प्रभारी रामदास चतुर्वेदी, प्रचार प्रमुख नारायण प्रसाद शर्मा, सह प्रचार प्रमुख आशीष माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष गंगाधर अरोड़ा,आय व्यय निरीक्षक आलोक नागर एवं रामकुमार सारस्वत सी ए कानूनी सलाहकार राजेन्द्र केशोरैया एडवोकेट तरुण नागर आदि ने वेदव्यास जी की साधना स्थली कृष्णगंगा घाट से ध्रुव जी महाराज की तपस्थली ध्रुव घाट तक एवं यमुना पार के घाटों पर दीप प्रज्वलित कराने में विशेष रूप से सहयोग किया।

इस अवसर पर देव दीपावली महोत्सव समिति के अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा एवं महामंत्री आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने देव दीपावली महोत्सव में सहयोग प्रदान करने वाले मथुरा नगर के प्रशासनिक ,सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक, शैक्षिक संस्थानों व मथुरा वृन्दावन नगर निगम और समाज सेवियों व उद्योगपति कल्याण दास अग्रवाल, प्रमोद गर्ग कसेरे, ऋषभ जैन, राजकुमार अग्रवाल, ललित अग्रवाल कान्हा माखन, अनूप कुमार गुप्ता जी एल ए, अनिरुद्ध सिंह सूर्यांशी ग्रुप, अजय शर्मा स्वस्थ भारत मिशन, रामकृष्ण चतुर्वेदी एडवोकेट, रामवीर यादव एडवोकेट श्याम शर्मा आदि का यमुना जी के घाटों पर सुन्दर सजावट कर देव दीपावली महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

महोत्सव में हिन्दूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, कन्हैयालाल अग्रवाल स्वीटी सुपारी,डा डी पी गोयल, नारायण शर्मा रमण आचार्य, अरुण नागर, वरुण नागर, चन्द्रवती पोईया, पृथ्वीराज पोईया,पी पी शर्मा, मुकुट मणि शर्मा, मुरलीधर शर्मा, पार्षद नीलम गोयल रुचि त्रिवेदी नरेंद्र गोला, विकास वार्ष्णेय आदि का विशेष सहयोग रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]