जाति में बंट जाएंगे तो सनातन संस्कृति का कोई रक्षक नहीं

 

 

मथुरा।वृंदावन में अखिल भारतीय धर्म संसद गुरुवार को गुरुकुल मार्ग स्थित श्रीकृष्ण साधक ट्रस्ट सभागार में आयोजित हुई। जिसमें हजारों की संख्या में संत, महंत महामंडलेश्वरी ने संपूर्ण भारतवर्ष से भागीदारी की। धर्म संसद में सर्व सम्मति से संत, महंत, धर्माचार्य और हिन्दूवादियों ने 7 प्रस्ताव पास किए। जिनमें श्रीकृष्ण जन्मभूमि की लड़ाई को मजबूत करना, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करना, वक्फ बोर्ड को समाप्त करना, ब्रज क्षेत्र में अंडा मांस शराब पर प्रतिबंध लगाना, धर्मांतरण नियंत्रक कानून बने, मुस्लिम नेताओं द्वारा कट्टरता फैलाने पर दिनेश शर्मा द्वारा जवाब देने पर जान की सुरक्षा की मांग मुख्म है। पीपाद्वाराचार्य स्वामी बलराम देवाचार्य ने कहा कि कहा कि हमें हर हालत में कृष्ण जन्मभूमि चाहिए। चाहे सरकार संसद में कानून बनाकर मुक्त करें। महंत प्रह्लाद दास महाराज व देवानंद गिरि महाराज ने कहा कि हिंदू हितैषी सरकार यदि सनातनियों की आवाज को दबाया जाएगा तो जात्मा को कह होगा हरिदास पीढाधीश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव जू महाराज ने कहा कि हम कभी भी आक्रामक नहीं रहे। हिंदू धर्म हमेशा न्याय और शांति प्रिय रहा है। महंत मुनिराज महाराज, महेंद्र स्वामी परमेश्वर दास त्यागी एवं बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि धर्म की स्थापना के लिए हिंदुओं को एक होना होगा। हमें न्याय विरोधी सरकार ने नहीं चाहिए, वर्तमान सरकार जो

 

कार्य कर रही है, हम इस कार्य से संतुष्ट हैं परंतु धर्म की आवाज दवनी नहीं चाहिए। जन्मभूमि के पक्षकार दिनेश शर्मा ने कहा कि हम यदि संप्रदाय, जाति में बंट जाएंगे तो सनातन संस्कृति का रक्षक कोई नहीं होगा, इसलिए हमें एकजुट रहकर व्यायालय में अपना पक्ष रखना है और सभी संत गवाड़ी को तैयार रहें। निश्चित ही धर्म की विजय होगी और

 

विधर्मियों द्वारा बनाई गई स्मारक का नामोनिशान नहीं रहेगा। भर्म संसद का संचालन आचार्य बद्रीश महाराज ने किया। इस अवसर पर अभिजीत बिसेन, स्वामी ज्ञान सागर महाराज, वेद प्रकाश कटीवार, साध्वी पुष्पा रामायणी, कर्मयोगी महाराज, अनुराग पाठक, पंडा सभा के अध्यक्ष स्याम सुंदर गौतम, राजेश पाठक, सुखराम सिंह कमल, पिंकी द्विवेदी,

 

जमुना देवी शर्मा, महामंडलेश्वर स्वामी तीर्थ महाराज, महामंडलेश्वर रामदास त्यागी, जयराम शर्मा, आचार्य मोहिनी शरण, स्वामी गौरी शंकर गोस्वामी, बालकिशन दीक्षित, आनंद चतुर्वेदी, स्वामी चित्तप्रकाशानंद गिरधर गिरी, राम अवतार, नरेश ठाकुर, उमेश पंडित, जवाहरलाल कौल, महेश दास आचार्य आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]