बालिकाओं ने की गोवर्धन लीला , दर्शक हुए भावुक

 

 

मथुरा। बृज कला केंद्र मसानी तिराहा में ब्रज कला केंद्र ब्रज धाम बृज संगीत विद्यापीठ के तत्वावधान में बालिकाओं द्वारा गोवर्धन लीला का भव्य आयोजन किया गया।

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में महान योद्धा रहे दीपचंद फौजी व् जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। वहीं दीपचंद फौजी ने बताया मुझे भारतीय सेवा में शामिल होने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस से प्रेरणा मिली थी। वहीं गरिमा खरे बताया यह कार्यक्रम ब्रज संस्कृति और नारी शक्ति का एक सुंदर समन्वय था, जिसने मथुरा के सांस्कृतिक गौरव को नई ऊंचाई दी है।

कार्यक्रम का निर्देशन राजेंद्र बंसल एवं प्रबंधन शालिनी शर्मा द्वारा किया गया। बालिकाओं में देवांशी द्विवेदी, अंजलि, शिल्पी, रिद्धि, प्रिया, राधिका, श्रेया, कनिष्का, कंचन, माही, अक्षरा, जिज्ञासा और जानवी शामिल थीं। इन बाल प्रतिभाओं की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर राजेंद्र बंसल भगत जी , शालिनी शर्मा, रश्मि शर्मा, रुचि द्विवेदी ऋषि मनु त्रिवेदी

दीपक गोयल उमेश गोयल, मुकेश सर्राफ, श्री चंद्र अग्रवाल, श्याम शर्मा,राजीव बंसल, डीडी गर्ग, बीना गर्ग , उषा गोयल ,संजय हरियाण, संजय पाराशर, डॉ जमुना शर्मा आदि मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]