
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने ब्रजाचार्य नारायण भट्ट की समाधि के किये दर्शन
मथुरा। बरसाना में पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती ने सोमवार को राधा जी की प्रधान सखी ललिता जी के गांव ऊंचागांव पहुँच ललिता जी, दाऊजी और ब्रजाचार्य नारायण भट्ट जी समाधि के दर्शन किये। सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ब्रज भ्रमण – करते हुए संध्या काल में ऊंचागांव – पहुँच कर अटोर पर्वत स्थित – ललिता जी के दर्शन किये। जहाँ – सेवायत सर्वेश भट्ट ने परम्परागत – रूप से स्वागत किया। ललिता जी के दर्शन के बाद उमा भारती दाऊजी मंदिर स्थित ब्रजाचार्य पीठ पहुंची जहां पर पीठ के प्रवक्ता और सेवायत गोस्वामी घनश्याम राज भट्ट ने दर्शन कराये और स्वागत किया। उसके बाद साध्वी उमा भारती ने ब्रज से जुडी धार्मिक और आध्यात्मिक जिज्ञासा को लेकर
विस्तार से चर्चा की और ब्रजाचार्य नारायण भट्ट जी के ब्रजोद्धार के योगदान पर भी विशेष चर्चा की। ब्रज चर्चा के बाद उन्होंने भट्ट जी की समाधि के दर्शन किये।