
बांकेबिहारी मंदिर व्यवस्थाओं पर पंडित संजय हरियाणा का प्रहार — हाई पावर कमेटी अध्यक्ष पर सवाल तेज
मथुरा।बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ प्रबंधन की विफलता और बढ़ती वीआईपी संस्कृति को लेकर विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित संजय हरियाणा ने हाई पावर कमेटी अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चार महीनों में भी व्यवस्था सुधारने की कोई ठोस योजना नहीं दिखी।उन्होंने कहा कि श्रद्धालु रोज बेहोश हो रहे हैं, जबकि कमेटी आम भक्तों की सुविधा के बजाय वीआईपी कटघरा तीन गुना बढ़ाने पर ज्यादा ध्यान दे रही है। हाल ही में सामने आई तस्वीर, जिसमें वीआईपी क्षेत्र में शादी की सालगिरह मनाई गई, मंदिर प्रबंधन पर सवाल खड़े कर रही है।
पंडित हरियाणा ने कहा कि इस पूरे प्रकरण पर कमेटी का हमें जानकारी नहीं कहना गैर-जिम्मेदाराना है। देहरी पूजन, दीपदान और जगमोहन प्रवेश पर रोक जैसी परंपराओं के निलंबन से भी भक्तों में आक्रोश है।
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि ऐसे अध्यक्ष, जिनके विवादित निर्णयों और अनभिज्ञता ने मंदिर व्यवस्था को और बिगाड़ा है, उनकी नियुक्ति तत्काल समाप्त की जाए।








