
गोवर्धन के छात्र-छात्राओं ने किया विज्ञान शैक्षणिक भ्रमण
मथुरा । राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विकास खंड गोवर्धन के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बीआरसी गोवर्धन से साइंस एक्सपोजर विजिट हेतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय ले जाया गया जिसके तहत छात्र- छात्राओं ने जीवाणु विभाग शरीर रचना विभाग अस्थि विभाग शरीर विज्ञान विभाग चिकित्सा विभाग प्रसार विभाग पुस्तकालय एवं नवीन मत्स्य विभाग का भ्रमण किया। भ्रमण कार्यक्रम का शुभारम्भ खंड शिक्षा अधिकारी बुद्धसेन सिंह द्वारा बसों को हरि झंडी दिखाकर किया।
कार्यक्रम में नासर खान अविनाश शुक्ला रजनीशर्मा अशोक फौजदार सौरभ नयन कौशिक राजेन्द्र मिश्रा नीता गुप्ता अल्का शर्मा बाबू लाल मिश्रा नृत्यगोपाल दुबे सुमित मल्होत्रा सचिन कुमार आनन्द वशिष्ठ प्रमोद कुमार अश्विनी शर्मा एवं चंद्र प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।