महापौर ने किए दो वार्डो में विकास कार्यों के शिलान्यास

 

 

मथुरा। विकास के कार्यों में लगातार गति प्रदान करते हुए आज नगर निगम मथुरा वृन्दावन महापौर विनोद अग्रवाल द्वारा सयुंक्त रूप से वार्ड 24 अंकुर गुर्जर पार्षद के यहां आजमाबाद के गांव चन्द्रनगर में गिरिराज पाराशर से जीतू ठाकुर के मकान तक चौदह लाख सत्यानवे हज़ार की लागत से बनने वाली इंटर लॉकिंग सड़क वा नाली की विधिवत पूजा के साथ नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया और वार्ड 47 पार्षद रेनू तिलकवीर चौधरी के यहां द्वारिका पुरी में लगभग तीस लाख की लागत से कन्हैया क्लॉथ से अलोक के घर तक और अलोक के घर से परशुराम धर्मशाला तक इंटरलॉकिंग सड़क और नाली का नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया।

इस सड़क से आम नागरिकों को आवागमन में काफ़ी मदद मिलेगी।

महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम द्वारा लगातार वृहद स्तर पर विकास कार्य कराये जा रहे हैं। परसीमन के बाद जिन कच्चे क्षेत्र में विकास कार्य की प्रमुख जरूरत है उस कार्य को प्रमुखता से कराया जा रहा है।

स्थानीय पार्षद अंकुर गुर्जर और पार्षद प्रतिनिधि तिलकवीर चौधरी व स्थानीय लोगों द्वारा महापौर का पटुका और माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेता प्रमोद बंसल, पार्षद ब्रजेश अहेरिया, सौदान सिंह, मनोज अहेरिया सुधांशु खंडेलवाल, महेश शुक्ला, राकेश शर्मा, हितेश, सौरभ लवानिया, भगीरथ आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]