
मथुरा: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा की तिरंगा यात्रा कल
मथुरा। केंद्र सरकार द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को जन-जन तक पहुँचाने के लिए भाजपा ने प्रदेशव्यापी तिरंगा यात्रा अभियान की शुरुआत की है। इस कड़ी में भाजपा महानगर मथुरा द्वारा 15 मई (गुरुवार) आज को शाम 4 बजे जूबली पार्क स्थित शहर के भाजपा कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का शुभारंभ बुधवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पांच कालिदास मार्ग से हुआ। श्याम शर्मा ने बताया कि यह यात्रा जिले से लेकर गांवों, कस्बों और शहरों तक जाएगी। यात्रा में पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता, और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां भी शामिल होंगी। इसका उद्देश्य आमजन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की उपलब्धियों, भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के महत्व के प्रति जागरूक करना है।