
नगर आयुक्त ने महापौर विनोद अग्रवाल से की मुलाकात, नगर निगम के विकास कार्यों पर हुई चर्चा
मथुरा। मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त जग प्रवेश ने शनिवार को महापौर विनोद अग्रवाल के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं में सुधार और समग्र नगर प्रबंधन को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक के दौरान दोनों अधिकारियों ने शहर की प्रमुख समस्याओं—जैसे स्वच्छता, जल निकासी, ट्रैफिक प्रबंधन और नगरीय सेवाओं में पारदर्शिता—पर विशेष जोर देने की बात कही। महापौर विनोद अग्रवाल ने नगर निगम को प्रदेश में आदर्श नगर निकाय बनाने की प्रतिबद्धता जताई और कहा कि निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर एक समर्पित टीम की तरह कार्य करेंगे।
नगर आयुक्त जग प्रवेश ने भी भरोसा दिलाया कि निगम के कार्यों में गति लाने और जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।