
भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत मथुरा-वृंदावन विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन
मथुरा।भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा पुष्पांजलि स्थित में भाजपा जिला कार्यालय पर पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गतमथुरा-वृंदावन विधानसभा संगोष्ठी आयोजित हुईं।संगोष्ठी का शुभारंभ प्रदेश मंत्री एवं संगोष्ठी की मुख्य वक्ता सुश्री पूनम बजाज, विधान परिषद सदस्य ठा. ओम प्रकाश सिंह, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भुवन भूषण कमल पूर्व महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चित्रपट पर पुष्प अर्पित किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूनम बजाज बताता “आज हम सभी पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी की त्रिशताब्दी स्मृति में एकत्रित हुए हैं। यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उस अद्वितीय परंपरा को स्मरण करने का अवसर है, जिसने भारतीय समाज को जनसेवा, सामाजिक न्याय और नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक नई दिशा दी।
अहिल्याबाई होल्कर न केवल एक यशस्वी शासिका थीं, बल्कि वे एक संवेदनशील, दूरदर्शी और आध्यात्मिक दृष्टिकोण रखने वाली लोकनायिका थीं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सत्ता का उपयोग केवल प्रशासन के लिए नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए किया जाना चाहिए।
उन्होंने बताया महिलाओं की शिक्षा, विधवा पुनर्विवाह, धर्मशालाओं और तीर्थस्थलों के जीर्णोद्धार जैसे अनेकों कार्यों के माध्यम से यह प्रमाणित किया कि यदि इच्छाशक्ति हो, तो कोई भी महिला समाज परिवर्तन की धुरी बन सकती है। आज के समय में, जब हम ‘नारी शक्ति’ की बात करते हैं, तो अहिल्याबाई जी का जीवन हमारे लिए आदर्श और प्रेरणा दोनों है।
वहीं प्रस्तावना रखते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा “सबसे पहले मैं पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करता हूँ। यह अवसर हमें न केवल एक महान शासिका को स्मरण करने का, बल्कि उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के पथ पर अग्रसर होने का भी अवसर प्रदान करता है।
अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की उन विरल विभूतियों में से हैं, जिन्होंने शक्ति और संवेदनशीलता, शासन और सेवा — दोनों का अद्भुत समन्वय प्रस्तुत किया। उन्होंने साबित किया कि एक महिला, यदि संकल्प ले ले, तो वह समाज की दिशा और दशा दोनों बदल सकती है।
उन्होंने जनकल्याण की भावना से प्रेरित होकर न केवल धर्मस्थलों का निर्माण कराया, बल्कि अनगिनत सामाजिक सुधारों को भी जन्म दिया। उनके शासनकाल में महिलाओं की गरिमा सुरक्षित थी, किसानों को न्याय मिलता था, और समाज में समरसता का भाव विकसित होता था।
मैं सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि वे नारी गरिमा की रक्षा, सामाजिक समरसता की स्थापना और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। यही पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
संगोष्ठी में पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग पूर्व महापौर पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर पूर्व महामंत्री मुकेश खंडेलवाल पूर्व ब्लाक प्रमुख पन्नालाल गौतम हीरा सिंह कुंतल महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी ने मंच साझा किया। कार्यक्रम संयोजक ज्ञानेंद्र राणा के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। मंच का संचालन संजय शर्मा ने किया।
इस अवसर रामकिशन पाठक हरिओम शर्मा अंकुर अग्रवाल विजय शर्मा मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा लोकेश तायल नितिन कौशिक लोकेश निषाद जितेन्द्र वार्ष्णेय हाकिम सिंह टीटू नितिन चतुर्वेदी दीपा अग्रवाल योगेश द्विवेदी पिछड़ा वर्ग महानगर अध्यक्ष दीपक गोला ललित गौतम मनोज सरोठ कपिल पटेल पार्षद हनुमान गुर्जर अंकुर गुर्जर सुभाष यादव तरुण सैनी आदि मौजूद रहे।