
अहिल्याबाई होल्कर ने सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित किया : संतोष सिंह
मथुरा।”भारतीय जनता पार्टी जिलामहानगर द्वारा पुष्पांजलि स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान का समापन समारोह आयोजित किया गया।”कार्यक्रम शुभारंभ मुख्य वक्ता विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह महापौर विनोद अग्रवाल भाजपा जिला महानगरअध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने मातेश्वरी अहिल्याबाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता संतोष सिंह ने अपने संबोधन में अहिल्याबाई होलकर के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने परोपकारी और न्यायप्रिय शासन से समाज को नई दिशा दी। उन्होंने बताया अहिल्याबाई होलकर ने मालवा राज्य को समृद्धशाली बनाने के साथ साथ मंदिरों, धर्मशालाओं और घाटों का निर्माण कर देश की सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित किया। उनका जीवन नारी शक्ति और सामाजिक सशक्तिकरण का प्रतीक है। वहीं महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया
आज हम सभी यहां पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के समापन अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह हम सबके लिए गर्व का विषय है कि हमने एक ऐसी महान विभूति की 300वीं जयंती वर्ष को अभियान के रूप में मनाया, जिनके जीवन मूल्यों और कार्यों से भारत आज भी प्रेरणा लेता है।अहिल्याबाई होल्कर न केवल एक वीरांगना थीं, बल्कि एक कुशल प्रशासक, धर्मनिष्ठ समाजसेविका और समर्पित जननेता भी थीं। उनके शासन काल में समाज के हर वर्ग — विशेषकर स्त्रियों, दलितों और वंचितों — को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर प्राप्त हुए। उन्होंने अपने राज्य में मंदिरों, सरोवरों, धर्मशालाओं, यात्राधामों और सड़कों का निर्माण कर एक आदर्श प्रशासन की नींव रखी।आज जब हम ‘नारी शक्ति’ की बात करते हैं, तो अहिल्याबाई होल्कर का जीवन चरित्र हमारे सामने एक आदर्श के रूप में खड़ा होता है। भारतीय संस्कृति, परंपरा और सेवा-धर्म का जो जीवंत उदाहरण उन्होंने प्रस्तुत किया, वह आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन देता रहेगा।
मैं भाजपा महानगर इकाई को बधाई देता हूँ, जिन्होंने इस अभियान के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज को इतिहास, संस्कृति और नेतृत्व के उन उज्ज्वल पक्षों से परिचित कराया।अंत मैं यही कहना चाहता हूँ कि हमें राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए, समाज सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य करते रहना चाहिए।वहींअध्यक्षता कर रहे महानगअध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने बताया
लोकमाता अहिल्याबाई एक प्रशासिका ही नहीं बल्कि एक विचार है, महापुरुष की कोई जाति और धर्म नहीं होता, वो सर्व समाज के लिए प्रेरणादाई होते हैं। मोदी व योगी सरकार लोकमाता अहिल्याबाई के दिए मार्ग पर चलकर अनेक मंदिरों का जीर्णोद्धार करा रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला, कहा सपा औरंगजेब की विचार धारा पर चल रही है, यही लोग औरंगजेब के समर्थन में खड़े हैं। जिसमें समाजवादी पार्टी नंबर एक पर है। उन्होंने बताया महारानी अहिल्याचाई ने अपने 28 वर्षों के शासनकाल इतना बड़ा कार्य किया ये कोई सामान्य बात नहीं है। नारी शक्ति जो संकल्प लेती है उसे पूरा भी करती है। मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान का समापन परऑनलाइन प्रश्नोत्तरी परीक्षा का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में संपादकीय वर्ग ने तनु अग्रवाल प्रथम द्वितीय पार्थ अग्रवाल लावंशी अग्रवाल मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेताओं प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह महापौर विनोद अग्रवाल भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव राजेंद्र यादव स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के संयोजक ज्ञानेंद्र राणा मुकेश वाष्र्णेय ने किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर ब्लॉक प्रमुख पन्नालाल गौतम पूर्व महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु मुकेश खंडेलवाल संजय शर्मा कुंजी बिहारी चतुर्वेदी अंकुर अग्रवाल हरिओम शर्मा विजय शर्मा जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा नितीन चतुर्वेदी लोकेश तायल पार्षद अंकुर गुर्जर सत्यपाल चौधरी अनिल चौधरी मनोज सरोठ महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मुदिता शर्मा दीपा अग्रवाल सुरभिअग्रवाल पिछड़ा वर्ग महानगर अध्यक्ष दीपकगोला युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष यज्ञ दत्त कौशिक मंडल अध्यक्ष नितिन कौशिक लोकेश निषाद हाकिम सिंह टीटू सुनील तरकर प्रकाश गौड़ कान्हा शर्मा करतार सिंह अजय राजावत सतेंद्र सिरोही कपिल पटेल आदि मौजूद थे
बॉक्स———–
दीपों की लौ और भक्ति की धारा — केसी घाट पर हुई भव्य महाआरती
वृंदावन (मथुरा)। भारत जनता पार्टी महानगर द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर वृंदावन के केसी घाट पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी महापौर विनोदअग्रवाल विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह विधायक ठा. मेघश्याम भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वाष्र्णेय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कैबिनेट मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने अपने उद्बोधन में अहिल्याबाई होल्कर को “नारी शक्ति की प्रतीक” बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए अहिल्याबाई के आदर्शों को मार्गदर्शक मानती है।महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और लोकसेवा का उदाहरण है। उनके द्वारा निर्मित घाट, मंदिर और धर्मशालाएं आज भी भारत की सांस्कृतिक विरासत का गौरव हैं।
भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री हरिशंकर ‘राजू’ यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को सम्मान देने की शुरुआत भारत ने बहुत पहले कर दी थी, और अहिल्याबाई होल्कर इसका जीता-जागता प्रमाण हैं। उन्होंने युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वाष्र्णेय व संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा ने किया.
इस अवसर पर उपसभापति मुकेश सारस्वत महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी जिला अध्यक्ष मुदिता शर्मा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री पवन हिंडोल वृंदावन मंडल जितेंद्र वाष्र्णेय राधा कृष्ण पाठक सतीश बघेल शशांक शर्मा वैभव अग्रवाल प्राण बल्लभ दुबे मुन्ना निषाद उमेश दुबे संजय शर्मा कुंज बिहारी चतुर्वेदी प्रमोद बंसल अंकुर अग्रवाल हरिओम शर्मा ज्ञानेंद्र राणा मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा मनोज सरोठ कपिल पटेल नितिन शर्मा सत्यपाल चौधरी अनिल चौधरी आदि मौजूद थे