स्नातक–शिक्षक चुनाव की तैयारियों पर भाजपा की संयुक्त बैठक संपन्न

 

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद व सिने स्टार धर्मेंद्र जी को दी श्रद्धांजलि

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर महानगर एवं जिला इकाइयों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में अतिथियों ने शिक्षक–स्नातक मतदाताओं के पंजीकरण में तेजी लाने तथा मंडल स्तर तक व्यापक संपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद सत्यपाल सैनी, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, राज्य बाल संरक्षण आयोग के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे और महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने संयुक्त रूप से किया। उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष मुख्य अतिथि सत्यपाल सैनी ने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक चुनाव भाजपा के लिए केवल चुनाव नहीं, बल्कि वैचारिक संघर्ष का महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने बताया कि शिक्षक–स्नातक वर्ग देश के बौद्धिक ढांचे की आधारशिला है और इस वर्ग की सहभागिता से ही सबका साथ–सबका विकास का संकल्प सुदृढ़ होता है। उन्होंने बूथ स्तर तक सशक्त संपर्क अभियान चलाने की आवश्यकता बताई।विशिष्ट अतिथि एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक–स्नातक चुनाव केवल वादों से नहीं, बल्कि सरकार के कार्यों से प्रभावित होते हैं। शिक्षा क्षेत्र में हुए सुधार भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। उन्होंने विश्वास निर्माण अभियान को मजबूत करने की अपील की।जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने कहा कि मथुरा संगठन अपनी एकजुटता और अनुशासन के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव की सफलता सतत संपर्क, मजबूत रणनीति और कार्यकर्ता निष्ठा पर निर्भर करती है। मतदाता सूची,संपर्क अभियान और मतदान प्रबंधन को बूथ स्तर पर सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया।महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि महानगर संगठन पूरी तत्परता के साथ चुनावी तैयारी में जुटा है। शिक्षक–स्नातक वर्ग भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों को भली-भांति समझता है, इसलिए इस वर्ग में अधिकाधिक पहुंच बनाना आवश्यक है। उन्होंने मतदान दिवस पर अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने को प्राथमिकता बताया।मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग ने खंड स्नातक व खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियाँ नए सिरे से तैयार करने का निर्णय लिया है। जिन मतदाताओं के नाम छूट गए हैं या त्रुटिपूर्ण हैं, उनके लिए 2 दिसंबर से 16 दिसंबर 2025 तक पुनः सुधार का अवसर उपलब्ध होगा। बैठक में भाजपा के पूर्व सांसद व सिने स्टार धर्मेंद्र जी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का संचालन नितिन शर्मा ने किया। बैठक में जिला–महानगर महामंत्री अनिल चौधरी, जिला स्नातक संयोजक सत्यपाल चौधरी, महानगर संयोजक विनीत शर्मा, मथुरा विधानसभा संयोजक दीपक गोला, मंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी, हिमांशु गुप्ता, नीरज, देवेंद्र परिहार, मनोज सौनोठ, यशपाल सिंह नट्टू, पं. अभिषेक चतुर्वेदी, प्रणय पाराशर, अशोक शर्मा, पार्षद ललित गौतम, एड. अशोक राज, विकास दिवाकर, आकाश पचौरी, रामदास चतुर्वेदी, अश्वनी सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]