मथुरा में जगद्गुरु का दिव्य आगमन, भव्य आरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

 

मथुरा। दक्षिणाम्नाय श्रींगेरी शारदा पीठ के जगद्गुरु श्री श्री विधुशेखर भारती महास्वामीजी आज मथुरा पधारे। आगमन के साथ ही श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का वातावरण देखने को मिला।
वहीं भगवान परशुराम शोभा यात्रा समिति एवं श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी घाट स्थित यमुना महारानी मंदिर परिसर में भव्य आरती का आयोजन किया गया। सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति में सम्पन्न इस दिव्य अनुष्ठान में परम पूज्य जगद्गुरु श्री श्री विधुशेखर भारती महास्वामीजी ने विधिपूर्वक आरती कर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।आरती के दौरान मंदिर परिसर जय यमुना महारानी एवं वैदिक स्तोत्रों की ध्वनियों से गूंज उठा। आयोजकों ने बताया कि जगद्गुरु के आगमन से मथुरा के आध्यात्मिक वातावरण में दिव्यता और भी अधिक बढ़ गई है। आरती करने के पश्चात जगत्गुरु महाराज ने धर्म, सेवा और समाज कल्याण के महत्व पर प्रेरक संबोधन दिया। एवं उन्होंने अपने उपदेशों से उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक चेतना एवं कर्तव्यबोध का संदेश दिया।वहीं भगवान परशुराम शोभा यात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामगोपाल शर्मा ने अपने संबोधन में जगद्गुरु के आगमन को मथुरा के लिए सौभाग्य बताते हुए कहा कि ऐसे दिव्य सत्संग से समाज में संस्कार और सद्भाव की ऊर्जा प्रवाहित होती है।हिंदूवादी नेता संजय हरियाणा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मथुरा धरा पर जगद्गुरु श्री श्री विधुशेखर भारती महास्वामीजी का आगमन सम्पूर्ण ब्रजभूमि के लिए आध्यात्मिक सौभाग्य का अवसर है।
संजय हरियाणा ने कहा कि सनातन संस्कृति के संरक्षण और प्रसार का संकल्प तभी सफल होता है जब समाज अपने आचार–विचार में धर्म, अनुशासन और त्याग की भावना को अपनाए।
उन्होंने यह भी कहा कि भगवान परशुराम शोभा यात्रा समिति एवं श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा निरंतर किए जा रहे धर्मकार्य सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरण का सशक्त माध्यम हैं।
श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के संस्थापक श्याम शर्मा हिन्दू ने भी उद्बोधन देते हुए कहा कि धर्मकार्य तभी सफल होते हैं जब समाज एकजुट होकर सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ आगे बढ़े। उन्होंने जगद्गुरु के आगमन को मथुरा की आध्यात्मिक धरोहर के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पंडित रामगोपाल शर्मा, पंडित संजय हरियाणा, श्याम शर्मा, के.के. शर्मा, आशीष शर्मा, बंसीलाल शर्मा, ललित स्वामी, लब्बू पंडित, दिलीप शर्मा, राहुल शर्मा, अभिषेक शर्मा, अर्जुन शर्मा सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। सभी ने जगद्गुरु श्री श्री विधुशेखर भारती महास्वामीजी के दिव्य दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]