
बूथ सशक्तिकरण ही भाजपा की असली ताकत: बृजेश पाठक
मथुरा/वृंदावन।भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा SIR प्रक्रिया को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुधवार को वृंदावन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बूथ संख्या 64, कैलाश नगर टंकी वाला पार्क पहुंचकर मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। उपमुख्यमंत्री ने अभियान के तहत डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम में भी भाग लिया और कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया।वृंदावन कट पर उपमुख्यमंत्री के पहुंचते ही भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत-अभिनंदन किया। पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर नजर आया। पूरा क्षेत्र भाजपा जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर बृजेश पाठक ने SIR प्रक्रिया की प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने बूथ टीमों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए अभियान को और अधिक प्रभावी एवं संगठित ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।वहीं उन्होंने कहा SIR प्रक्रिया भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की रीढ़ है। जब तक बूथ मजबूत नहीं होगा,कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता। प्रत्येक कार्यकर्ता का घर-घर संपर्क ही इस मिशन की सफलता की कुंजी है। हमें सुनिश्चित करना है कि किसी भी बूथ पर हमारा काम अधूरा न रहे। संगठन का विस्तार सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि समर्पण और प्रयासों से होता है। आज वृंदावन में जिस उत्साह से कार्यकर्ता जुड़े हैं, वह इस अभियान के सफल भविष्य की गारंटी है। वहीं
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा
हर कार्यकर्ता भाजपा की पहचान है। जनता तक सरकार की योजनाएं और पार्टी का संदेश पहुंचाना हमारा साझा दायित्व है। वृंदावन का यह उत्साह पूरे ब्रज क्षेत्र में नई ऊर्जा पैदा करेगा। वहीं बृज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह ने कहा
बूथ संख्या 64 सहित संपूर्ण मथुरा महानगर में कार्यकर्ताओं की सक्रियता उल्लेखनीय है। हमने संकल्प लिया है कि मथुरा महानगर सहित बृज क्षेत्र को को SIR अभियान में प्रदेश में शीर्ष स्थान दिलाना है। वहीं आभार व्यक्त करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा भाजपा कार्यकर्ता कठिन परिस्थितियों में भी घर-घर संपर्क और जनजागरूकता में लगे हुए हैं। यही समर्पण भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। महानगर संगठन बूथ स्तर तक पूर्ण सक्रिय होकर चुनावी तैयारी और सदस्यता कार्य को मजबूती देगा। वहीं मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया मथुरा महानगर भाजपा पूर्ण एकजुटता और सक्रियता के साथ SIR अभियान को प्रदेश में शीर्ष स्तर तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिस उत्साह के साथ कार्यकर्ता जुटे हैं,वह आने वाले समय में संगठन को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगा। वहीं उन्होंने बताया उपमुख्यमंत्री ने ठा. बांके बिहारी जी के दर्शन किए।
इस अवसर पर विधायक मेघश्याम सिंह , विधायक राजेश चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी,पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पन्नालाल गौतम, निरंजन सिंह धनगर,चंद्रपाल कुंतल, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, विनीत शर्मा, राम किशन पाठक, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वार्ष्णेय, महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, नितिन चतुर्वेदी, अमित पाठक, राकेश तोमर, ललित गौतम, मनोज सौनोठ, प्रणय पाराशर, बृजेश अहेरिया, कमला प्रसाद शर्मा, ज्ञानेंद्र राणा, सुरेंद्र प्रधान और कुलदीप शर्मा यशपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।








