
गोवर्धन में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, AI से हुई मुँह के कैंसर की जांच

गोवर्धन। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व ऊर्जा श्री कांत शर्मा के निज ग्राम गाँठोली में ग्रामीणों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।श्री अनंत वीर्य दास प्रभु जी अक्षय पात्र फाउंडेशन एवं वृन्दावन चन्द्रोदय मंदिर के संयुक्त सहयोग से केशव माधव अस्पताल तथा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली की विशेषज्ञ टीम द्वारा यह शिविर आयोजित हुआ, जिसमें आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से मुँह के कैंसर की जांच की गई।कार्यक्रम श्री अनंत वीर्य दास प्रभु जी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं मथुरा-वृंदावन विधायक श्री कांत शर्मा उपस्थित रहे, उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें निरंतर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु कार्य कर रही हैं, जिससे प्रत्येक नागरिक तक आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित हो सके। उन्होंने आयोजक संस्थाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की समय रहते पहचान समाज के लिए वरदान सिद्ध हो रही है।जिन्होंने ऐसे जनहितकारी आयोजनों की सराहना की।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कुल 423 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया गया। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को समय पर जांच और जागरूकता के महत्व की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर जितेंद्र शर्मा (जनसंपर्क अधिकारी, प्रशासनिक), मधुसूदन कौशिक (पूर्व ग्राम प्रधान) एवं रविकांत कौशिक (ग्राम प्रधान प्रतिनिधि) की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें।








