संगठन को मिली राष्ट्रीय मजबूती, रविकांत गर्ग व डॉ. डी.पी. गोयल बने भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य 

 

मथुरा।भारतीय जनता पार्टी महानगर के वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय व्यापारी नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग तथा पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. डी.पी. गोयल को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद का सदस्य मनोनीत किए जाने पर संगठन एवं व्यापारिक जगत में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। इस मनोनयन को मथुरा महानगर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने इस अवसर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि रविकांत गर्ग का राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनाया जाना उनके दशकों के संगठनात्मक अनुभव, पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा तथा समाज और व्यापार के हित में किए गए निरंतर प्रयासों की स्वाभाविक मान्यता है। उन्होंने कहा कि श्री गर्ग के मार्गदर्शन से पार्टी संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती और स्पष्ट दिशा मिलेगी।

श्याम शर्मा ने आगे कहा कि श्री गर्ग का संपूर्ण राजनीतिक जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उनकी नियुक्ति से मथुरा महानगर ही नहीं, बल्कि संपूर्ण प्रदेश के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने इस मनोनयन के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव का लाभ संगठन को लगातार मिलता रहेगा।उल्लेखनीय है कि पूर्व राज्य मंत्री रविकांत गर्ग मथुरा से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने वर्ष 1991 में कल्याण सिंह सरकार में राज्य मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। शासन और संगठन दोनों स्तरों पर उनके व्यापक अनुभव से पार्टी की राष्ट्रीय परिषद को मजबूती मिलने की उम्मीद है।वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. डी.पी. गोयल मथुरा के भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख एवं सम्मानित स्थानीय नेताओं में से एक रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2013 में मथुरा भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में संगठन को सशक्त करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डॉ. गोयल की संगठनात्मक क्षमता, अनुशासित कार्यशैली और समर्पित नेतृत्व के कारण उन्हें कार्यकर्ताओं एवं पार्टी नेतृत्व के बीच विशेष सम्मान प्राप्त रहा है। वर्तमान में भी वे भाजपा की स्थानीय गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए संगठन के मार्गदर्शक के रूप में योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर महापौर विनोदअग्रवाल जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे जिला महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव मदन मोहन श्रीवास्तव चिंता हरण चतुर्वेदी जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी  कुंज बिहारी चतुर्वेदी संजय गोविल राजेश पिंटू संजय हरियाणा महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा विजय शर्मा संजय शर्मा चंद्रपाल कुंतल ज्ञानेंद्र राणा विनीत शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]