भाजपा महानगर की कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव का जन्मदिन 

मथुरा।शनिवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा पुष्पांजलि स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने की।
इस अवसर पर हरिशंकर राजू यादव ने कार्यकर्ताओं को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा अटल स्मृति वर्ष मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को अटल जी के जन्म के 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, जिसे भाजपा संगठन देशभर में श्रद्धा, संकल्प और सेवा के भाव के साथ मनाएगा।महानगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अटल जी के विचारों, राष्ट्रवाद, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठनात्मक सहभागिता, अनुशासन एवं जनसंपर्क को प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है, और आगामी कार्यक्रमों में प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय सहभागिता अनिवार्य है। वहीं महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि भाजपा महानगर द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती (25 दिसंबर) को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूरे महानगर में श्रद्धा, संकल्प और सेवा के भाव के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें बूथ स्तर पर सभाएं, काव्य गोष्ठियां, प्रदर्शनी तथा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस का आयोजन प्रमुख रूप से शामिल रहेगा।
कार्यशाला के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव का जन्मदिवस भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संचालन कमला प्रसाद शर्मा ने किया।

इस अवसर डीसीएफ अध्यक्ष सुल्तान सिंह तरकर चंद्रपाल कुंतल संजय शर्मा कुंज बिहारी चतुर्वेदी नितिन शर्मा दीपक गोला पवन हिंडोल पूजा चौधरी अंकुर अग्रवाल विनीत शर्मा विजय शर्मा नितिन चतुर्वेदी ललित गौतम मनोज सौनोठ प्रणय पाराशर धर्मेश चौधरी पार्षद हनुमान गुर्जर पार्षद विकास दिवाकर तरुण सैनी अंकुर गुर्जर हरिओम शर्मा कपिल पटेल राकेश तोमर बृजेश अहेरिया एवं सभी मंडल अध्यक्ष सभी सेक्टर भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]