वाजपेयी की 100वीं जयंती की पूर्व संध्या पर नमनः भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया, 100 दीप जलाए

 

मथुरा।भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला एवं महानगर इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर पुष्पांजलि स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के भाव से ओतप्रोत रहा।

दीपोत्सव के दौरान जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे एवं महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिनके विचार, वाणी और कार्य आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी के आदर्शों को आत्मसात कर ही एक सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण संभव है।

मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने कहा कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी जी को नमन करते हुए 100 दीप प्रज्वलित किए। यह आयोजन उनके विराट व्यक्तित्व और देश के प्रति उनके योगदान को याद करने के लिए किया गया। वहीं उन्होंने बताया अटल बिहारी वाजपेयी जी का व्यक्तित्व राजनीति से परे एक संवेदनशील कवि, ओजस्वी वक्ता और दूरदर्शी राष्ट्रनायक का था। उनके निर्णयों में राष्ट्रहित और शब्दों में देशप्रेम स्पष्ट दिखाई देता था।

श्याम शर्मा ने बताया कि अटल जी की जयंती की पूर्व संध्या पर जुबली पार्क स्थित शहर भाजपा कार्यालय एवं पुष्पांजलि स्थित जिला कार्यालय पर दीपोत्सव मनाया गया। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस पर जनपद के सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

इस अवसर पर चंद्रपाल कुंतल कमला प्रसाद शर्मा दीपक गोला हाकिम सिंह टीटू राघव संजय शर्मा विजय शर्मा नितिन चतुर्वेदी ललित अग्रवाल आकाश पचौरी महावीर सिंह राकेश तोमर आदि मौजूद थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]