श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा राष्ट्रनायकों को भावभीनी श्रद्धांजलि।

 

मथुरा।श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के पदाधिकारियों द्वारा गुरुवार को गोविंद नगर स्थित कालिंदी कान्हा प्राइमरी स्कूल एवं हालन गंज स्थित श्याम बाल मंदिर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी एवं महान शिक्षाविद, भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी के जन्मदिवस के अवसर पर भावपूर्ण पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समिति के संस्थापक श्याम शर्मा ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय जी ने शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बनाया, वहीं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने भारतीय राजनीति को विचार, संवाद और संस्कृति से जोड़कर नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि इन दोनों महान विभूतियों का जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचारों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।वहीं समिति के संरक्षक संजय पिपरोनिया ने कहा कि मालवीय जी और अटल जी जैसे महामानवों ने अपने त्याग, तपस्या और दूरदर्शिता से देश को मजबूत नींव प्रदान की। उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे आयोजनों के माध्यम से अपने महापुरुषों के विचारों से जोड़ना समय की आवश्यकता है, ताकि राष्ट्रवाद, शिक्षा और संस्कारों की भावना निरंतर सुदृढ़ होती रहे।
कार्यक्रम के अंत में समिति के पदाधिकारियों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्र, शिक्षा एवं समाज के प्रति अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर विनोद गौड़ आशीष शर्मा अर्जुन पंडित पंकज पंडित कुलदीप शर्मा कुलदीप शास्त्री अमित शर्मा विजय शर्मा अभिषेक शर्मा संतोष शर्मा राहुल शर्मा सोनू गौड़ सीमा लवानिया मधु लवानिया रेनू शर्मा प्रतिभा शर्मा अंजली शर्मा आदि

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]