सांसद हेमा मालिनी 5 से 11 जनवरी तक मथुरा में रहेंगी

 

 

खेल प्रतियोगिता से जनसुनवाई तक कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

 

मथुरा।  सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीमती हेमा मालिनी का 05 जनवरी से 11 जनवरी तक व्यापक कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान वे खेल शिक्षा विकास कार्यों और जनसुनवाई से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगी।सांसद हेमा मालिनी 05 जनवरी सोमवार को देर सायं मथुरा आ जाएंगी। इसके बाद 06 जन मंगलवार को प्रातः 11 बजे मोहन पहलवान स्टेडियम गणेशरा में आयोजित सांसद खेल प्रतियोगिता के शुभारम्भसमारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला खेल विभाग द्वारा किया जा रहा है।07 जनवरी बुधवार को दोपहर 12 बजे गणेशरा स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में भी वे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।08 जनवरी गुरुवार को प्रातः 11:30 बजे सांसद हेमा मालिनी किशोरी रमन इंटर कॉलेज में आयोजित माध्यमिक शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के कार्यक्रममें मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। 09 जनवरी शुक्रवार को प्रातः 11:30 बजे वे ग्राम पंचायत अड़ीग में प्रस्तावित बारात घर के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगी जिससे ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक आयोजनों को नई सुविधा मिलेगी। 10 जनवरी शनिवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक वृंदावन के कैलाश नगर सेक्टर-1 पार्क में सांसद जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सांसद आम जनता की समस्याएं सुनेंगी। साथ ही कार्यक्रम में सुन्दरकाण्ड पाठ का भी आयोजन किया जाएगा। सांसद हेमा मालिनी का 11 जनवरी को मथुरा से प्रस्थान कर जाएंगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]