गोपाल जी मंदिर में अयोध्या द्वितीय प्रतिष्ठा प्रभु पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न

 

मथुरा। जयसिंहपुरा स्थित गोपाल जी मंदिर  नारायण दास ट्रस्ट धर्मशाला में अखिल भारतीय हिन्दू महासभा, स्वाभिमान एक प्रयास, कुसुमनता मेमोरियल वैष्णव फेस्टिवल ट्रस्ट, विश्व हिंदू महासंघ एवं श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में अयोध्या में विराजमान प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के द्वितीय प्रतिष्ठा प्रभु पर्व का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बृषभान गोस्वामी, पंडित संजय हरियाणा, अजय शर्मा लाला, श्याम शर्मा, अशोक शर्मा सरपंच, नंदकिशोर शर्मा, संतोष शर्मा, अनीता हरियाणा एवं उषा सोलंकी द्वारा भगवान श्रीराम के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए बृषभान गोस्वामी ने कहा कि प्रभु श्रीराम सनातन संस्कृति के सर्वोच्च आदर्श हैं, जिनका जीवन समाज को सत्य, संयम और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

पंडित संजय हरियाणा ने अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण को सनातन समाज की एकता, आस्था और दृढ़ संकल्प की ऐतिहासिक विजय बताया।

उषा सोलंकी ने धार्मिक आयोजनों में नारी शक्ति की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि परंपराओं के संरक्षण में महिलाओं का योगदान आधारशिला के समान है।

कार्यक्रम में श्याम शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम का आदर्श जीवन राष्ट्र, समाज और व्यक्ति को कर्तव्य, संस्कार एवं धर्म के पथ पर अग्रसर करता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से ऐसे धार्मिक आयोजनों में निरंतर सहभागिता का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं से निवेदन किया गया कि लगभग 500 वर्षों के पश्चात प्रभु श्रीराम अपने अयोध्या धाम में भव्य एवं दिव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं, जो संपूर्ण सनातन समाज के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण है। सभी रामभक्तों से इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने का आग्रह किया गया।कार्यक्रम में अर्जुन पंडित, आशीष शर्मा, कुलदीप शर्मा, सुचिता अग्रवाल, श्वेता सारस्वत, कामिनी सिंह, ज्योति शर्मा, सविता कुलश्रेष्ठ, डोली, अनिता, सपना, गीता चौधरी, करुणा, कनक अग्रवाल, कमलेश खंडेलवाल, सोनिया, गायत्री अग्रवाल, मोनिका भटनागर, कल्पना, कल्पना कुलश्रेष्ठ, लक्ष्मी अग्रवाल, ममता अग्रवाल, रेनू शर्मा, आराधना कुलश्रेष्ठ, पूजा बृजवासी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]