बूथ की मजबूती से ही खिलेगा विकास का कमल : नितिन नबीन का विजय मंत्र

 

 

शक्ति और भक्ति का संगमः मुख्यमंत्री योगी बोले-ब्रज का गौरव हमारी पहचान

 

मथुरा। ब्रज की पावन धरा रविवार को पूरी तरह केसरिया रंग में सराबोर नजर आई। अवसर था भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के प्रथम मथुरा आगमन का। अक्षय पात्र चंद्रोदय मंदिर से लेकर ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर तक संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं का उत्साह यह बताने के लिए पर्याप्त था कि आने वाली राजनीतिक चुनौतियों के लिए भाजपा का किला पूरी तरह अभेद्य है। कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि स्वागत मंच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मौजूद रहे। मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष की जुगलबंदी ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। मंच पर राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतमए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह जैसे दिग्गज नेताओं की मौजूदगी ने इसे बड़ा संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन बना दिया।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने प्रवास की शुरुआत वृंदावन स्थित अक्षय पात्र चंद्रोदय मंदिर से की जहां उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन

 

की बात को सुना। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल इसलिए है क्योंकि हमारे पास आप जैसे निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। मेरा मथुरा आगमन केवल दौरा नहीं बल्कि इस पावन भूमि से आशीर्वाद लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प है। आगामी चुनावों के लिए बूथ स्तर पर अभेद्य घेराबंदी करनी होगी। प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं और मुख्यमंत्री योगी के सुशासन का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। याद रखिएए जब बूथ का कार्यकर्ता सक्रिय होता हैए तो दिल्ली और लखनऊ में कमल अपने आप खिलता है।रविवार को योगीराज की नगरी में भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री योगी ने वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में भाग लिया। एक घंटे चले मन की बात कार्यक्रम के बाद तीनों त्रिशक्ति का जोशीला स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि देश में चुनाव के समय पर ऐसी ताकतें सक्रिय हो जाती हैंए जो बांटने और काटने का काम करती हैं। इसी कारण से देश की जनता इन ताकतों को नकार रही है। उन्होंने ब्रजभूमि की धरती से चुनाव का भी शंखनाद किया। पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें। अपने बूथों को मजबूत करें। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव गांव गली गली जनसंपर्क अभियान चलाएं ताकि लोगों को डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभमिल सके। उनके हित में कार्य हो सके। वहीं मथुरा पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का बाजना कट पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि जिस तरह से हम उत्तर प्रदेश में विकास के नए आयाम लिख रहे हैंए हम उत्तर प्रदेश में सरकार को फिर से सत्ता में लाने की पूरी कोशिश करेंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन की शुरुआत राधे राधे बोलकर की। उन्होंने कहा पाच बार  के विधायक  भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन युवा ऊर्जा के प्रतीक हैं विधानसभा में विधायक के रूप में सेवा दे रहे हैं। भाजपा के विभिन्न पदों का निर्वहन किया। अब पीएम के मार्गदर्शन में भाजपा ने नया दायित्व दिया है। ब्रजभूमि हमारी प्राचीन काल से तीर्थ भूमि रही है। यहां की रज रज में राधारानी कृष्ण का हजारों वर्षों की विरासत का अंश आज भी है। दीन दयाल उपाध्याय की पावन भूमि यही मथुरा है। आज

 

उत्तर प्रदेश पीएम मोदी की प्रेरणा से बीमारु राज्य नहीं बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था का संबल बन रहा है। डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड के साथ बड़े कार्यों को धरातल पर उतार रही है। बिना भेदभाव के वंचित को शासन की योजना का लाभसमाज के प्रत्येक तबके को दिया जा रहा है। विरासत को सम्मान देने का कार्य किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश का नौजवान पहचान का मोहताज नहीं है। एक समय प्रदेश के सामने

 

पहचान का संकट खड़ा किया

 

गया। विरासत को लोग कोसते थे। बीमारी राज्य होने के नाते लोगों का दृष्टिकोण भित्र था। अब प्रदेश भारत की इकोनॉमी का ग्रोथ इंजन बनकर काम कर रहा है। आधी आबादी भी जुड़कर कार्य कर रही है। यही भाजपा के प्रति आम जन का प्रतीक भी है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा और निर्देशन में प्रदेश ने नौ वर्षों में विकास के नए आयाम बनाए हैं। अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की कमान भी युवा हाथों में पहुंच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में ब्रज की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा ब्रज की यह पावन धरती धर्म संस्कृक्ति और कर्म की संगम स्थली है। पूर्ववर्ती सरकारों ने मथुरा वृंदावन की उपेक्षा की लेकिन आज यहां की तस्वीर बदल रही है। हम केवल सड़कों और पुलों का निर्माण नहीं कर रहे बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित कर रहे हैं। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से वृंदावन से लेकर गोवर्धन तक विकास की गंगा बह रही है।

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को जन. जन तक पहुंचाएं और

 

सुशासन के इस रथ को रुकने न

 

दें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश आज अपराधमुक्त होकर निवेश का प्रमुख केंद्र बन चुका है और इसमें संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। वृंदावन कट स्थित शिव ढाबा पर महानगर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं दिव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रभारी अशोक कटारिया जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय और महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राज

 

यादव की प्रमुख भूमिका रही। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कैबिनेट मंत्री चौ लक्ष्मीनारायण प्रभारी मंत्री संदीप सिंह पूर्व मंत्री व विधायक श्रीकांत शर्मा विधायक ठा मेघश्याम सिंह विधायक राजेश चौधरी पूरन प्रकाश महापौर विनोद अग्रवाल जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी सहित ब्रज क्षेत्र के सभी प्रमुख विधायक व सांसद मौजूद रहे

इसके अलावा सांसद सतीश गौतम पूर्व विधायक कारिंदा सिंह संजय शर्मा कुंज बिहारी चतुर्वेदी रामकिशन पाठक सुरेंद्र प्रधान विनीत शर्मा श्याम शर्मा हरिओम शर्मा एड पवन हिंडोल यज्ञदत्त कौशिक ललित गौतम मनोज सौनोठ हेमंत खंदौली हरिओम शर्मा अंकुर गुर्जर विजय शर्मा नितिन चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]