जनसेवा की मिसाल: श्री वामन भगवान महोत्सव समिति ने लगाया नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

 

मथुरा।श्री वामन भगवान महोत्सव समिति (रजिस्टर्ड, उत्तर प्रदेश) के तत्वावधान में मंगलवार को गली पातीराम, मंडी रामदास स्थित सुरेश चंद गोला जी के आवास पर, मंदिर के समीप एक नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में अनुभवी नेत्र चिकित्सकों द्वारा स्थानीय नागरिकों की आँखों की जाँच की गई तथा उन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन पूर्णतः नि:शुल्क प्रदान किया गया। इस शिविर का लाभ 65 से अधिक नागरिकों ने उठाया।
इस अवसर पर समिति के संस्थापक श्याम शर्मा ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना समिति का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है और इस प्रकार के शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं।समिति के कार्यकारी अध्यक्ष संजय हरियाणा ने शिविर के सफल आयोजन हेतु चिकित्सकों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति भविष्य में भी जनहित में इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर करती रहेगी।शिविर में उपस्थित डॉ. सिद्धार्थ तरकर ने नेत्र रोगों से बचाव, नियमित जाँच की आवश्यकता एवं आँखों की उचित देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं तथा लोगों से समय-समय पर नेत्र परीक्षण कराने की अपील की।वहीं समिति के महामंत्री श्री अर्जुन पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति द्वारा प्रत्येक तीन माह में इस प्रकार के नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर श्याम शर्मा, संजय हरियाणा, विजय शर्मा, अर्जुन पंडित, आशीष शर्मा, कुलदीप शर्मा, शिव नारायण, डोमेश शर्मा, सुरेश गोला, हरिकिशन गोला, डॉ. सिद्धार्थ तरकर, योगेश शर्मा, मोना डागोर, सिंधु, बिस्सा चौधरी , विवेक शर्मा,सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]