केरल विधानसभा चुनाव 2026 से पूर्व भाजपा का 119 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना, मथुरा में हुआ भव्य स्वागत

 

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी जिला महानगर मथुरा द्वारा महानगर अध्यक्ष श्री हरिशंकर राजू यादव के नेतृत्व में मथुरा रेलवे स्टेशन पर केरल विधानसभा चुनाव 2026 से पूर्व दिल्ली रवाना हो रहे भाजपा के 119 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत उपरांत प्रतिनिधिमंडल को नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

यह प्रतिनिधिमंडल पार्षदों, नगरपालिका अध्यक्षों, महापौर एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों से युक्त है, जो ‘केरल एक्सप्रेस’ (ट्रेन संख्या 12625) से 11 फरवरी को राजधानी पहुँचेगा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक एकजुटता एवं चुनावी उत्साह स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।

केरल प्रदेश उपाध्यक्ष श्री के. सुमन ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक शक्ति और कार्यकर्ताओं की निष्ठा के बल पर केरल में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि विकास और सुशासन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना है।

तिरुवनंतपुरम नगर निगम के महापौर श्री वी. वी. राजेश ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का सकारात्मक प्रभाव आगामी विधानसभा चुनाव में स्पष्ट दिखाई देगा।

भाजपा जिला महानगर अध्यक्ष मथुरा श्री हरिशंकर राजू यादव ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण के साथ चुनाव में जुटने का आह्वान किया।

मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के केरल प्रदेश उपाध्यक्ष के. सोमन, प्रदेश मीडिया संयोजक संदीप एस., तिरुवनंतपुरम नगर निगम के महापौर वी. वी. राजेश, उपमहापौर श्रीमती आशा नाथ, त्रिपुनिथुरा नगरपालिका अध्यक्ष श्री पी. एल. बाबू, पलक्कड़ नगरपालिका अध्यक्ष श्री पी. स्मितेश तथा तिरुवनंतपुरम शहर जिला अध्यक्ष करमन जयन सहित अनेक वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

उन्होंने आगे बताया कि प्रतिनिधिमंडल का राष्ट्रपति भवन, संसद भवन एवं प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण प्रस्तावित है। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की संभावना भी है, जिसमें संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं विकास संबंधी विषयों पर चर्चा हो सकती है।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, हरिओम शर्मा, एडवोकेट पवन हिंडोल, विजय शर्मा, पार्षद नितिन कौशिक, हर्ष गौड़, गौरी शंकर खंडेलवाल, योगेश चौधरी, विपिन पाराशर, विपिन चाहर, विष्णु वार्ष्णेय, मंडल मंत्री गौरी खंडेलवाल, सत्यवान सिंह, विनय गिरी गोस्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]