
राम नवमी पर निकली भव्य श्रीराम शोभायात्रा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नगर
मथुरा।श्रीराम जन्म महोत्सव समिति की ओर से शुक्रवार को घीया मंडी स्थित प्राचीन राम मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शुभारंभ मोहिनी शरण महाराज रामदास आचार्य मेला संयोजक कन्हैया लाल अग्रवाल समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बंसल भगत भागवत आचार्य रमाकांत गोस्वामी केशव पंडा आदि ने प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया।शोभायात्रा में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की ओर से झांकियां निकाली गई और राम उत्सव मनाया। गली-गली भगवामय हो गई और श्रीराम जय राम जय जय राम के जयकारों की गूंज से वातावरण राममय हो गया। विभिन्न देवी देवताओं के रूप में सजे कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे।
समिति के प्रवक्ता श्याम शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में सबसे आगे श्री गणेश, मां चामुंडा, महादेव, हनुमानजी, भव्य राम डोला की झांकी के साथ डांडिया पार्टी में डीजे पर लगाए जा रहे नारे एवं गीत राम भक्तों का जोश दुगुना कर रहे थे। वहीं मेला संयोजक कन्हैया लाल अग्रवाल ने बताया कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति, धर्म और मर्यादा के प्रतीक हैं। उनका जीवन समाज के लिए आदर्श है। राम नवमी के पावन अवसर पर निकाली जाने वाली यह शोभायात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में नैतिकता, संस्कार और राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर ही समाज में सद्भाव, अनुशासन और मर्यादा का वातावरण बनाया जा सकता है।
वहीं समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र बंसल भगत जी ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, कर्तव्य और धर्मपालन का अनुपम उदाहरण है। श्रीराम का चरित्र हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी मर्यादा और धर्म का पालन करना ही सच्चा जीवन है। उन्होंने कहा कि राम नवमी पर आयोजित यह भव्य शोभायात्रा समाज में एकता, भाईचारे और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देती है। भगवान श्रीराम का अभिषेक किया गया। इस अवसर पर विधायक श्रीकांत शर्मा महापौर विनोद अग्रवाल, भाजपा महानगर हरिशंकर, राजू यादव,केशव पंडा, योगेश आवा, योगेंद्र चतुर्वेदी, मनु ऋषि त्रिवेदी हेमंत चतुर्वेदी हर्षित अग्रवाल रामदास चतुर्वेदी रमन लाल शर्मा नितिन चतुर्वेदी प्रदीप यादव राहुल दुबे निखिल वाष्र्णेय डॉ. जमुना शर्मा रुचि द्विवेदी रेनू उपाध्याय अमित भारद्वाज वत्सल भाटिया आशीष शर्मा अर्जुन पंडित डॉ देवेंद्र शर्मा डॉ अशोक अग्रवाल यश यश तिवारी मनोज अग्रवाल डॉ संजय गुप्ता नितिन चौधरी गोपालाचार्य संजय हरियाणा आरके पांडे विनोद दीक्षित चेतन स्वरूप पाराशर गजेंद्र शर्मा विनोद दीक्षित विकास वाष्र्णेय आदि मौजूद थे।








