मथुरा नगर निगम में सुविधा एप का शुभारंभ

 

 

मथुरा ।  मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र वासियों की सुविधा के लिए शनिवार को नगर निगम में महापौर विनोद अग्रवाल ने सुविधा एप का उद्घाटन किया। प्ले स्टोर में डाउनलोड के साथ अपने फोन नंबर व जी-मेल से जुड़ा जा सकता है। ऐप का निर्माण श्नेचर ग्रीन टूल्स एंड मशीनश् द्वारा किया गया है जो कि नगर निगम की सेवा और पारदर्शिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

इसमें 12 प्रकार की शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। सफाई पानी जल भराव स्ट्रीट लाइट कूड़े वाली गाड़ियां कूड़ा कहां पड़ा आदि समस्याओं का समाधान

 

तुरंत होगा। मेयर ने कहा इससे सभी कर्मचारी अपडेट हो जाएंगे। ऐप से महानगर की जनता को लाभ मिलेगा। नगर निगम क्षेत्र में और सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। नगर निगम स्मार्ट सिटी की ओर आगे बढ़ रहा है। इसका प्रचार प्रचार भी किया जाएगा। महापौर का नेचर ग्रीन कंपनी के अधिकारियों ने बुके भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक नगर स्वास्थ्य अधिकारी गोपाल गर्ग क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिंह राजेश यादव सैनिटेशन एक्सपर्ट त्रऋवभ कांत दुबे

सैनिटेशन एक्सपर्ट रोहित वाष्र्णेय आईटी एक्सपर्ट विनीत द्विवेदी नेचर ग्रीन टूल्सएंड मशीन प्रा लि. की तरफ से परियोजना प्रमुख अभिलाष सागवान ऑपरेशन मैनेजर अभिषेक बाजपेई सत्य प्रकाश आई ई सी मैनेजर सुमित कुमार अकाउंटेंट अमित चौहान अनिकेत चौधरी रणवीर सिंह आदि मौजूद थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]