
आजादी की गौरव गाथा का हुआ मंचन
मथुरा। अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की एनसीसी यूनिट 10 बटालियन की छात्राओं ने भूतेश्वर चौराहे पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन पर उन्होंने छत्रपति शिवाजी और राणा प्रताप से लेकर आज तक के स्वतंत्रता संघर्ष की गौरव गाथा प्रस्तुत किया। एन सी सी कैडट मंचन के मध्य देशभक्ति के गीत भी जोश से गा रही थी। छात्राओं की जोश से भरी हुई प्रस्तुति पर सभी उपस्थित दर्शक जोश से भर उठे। हर बार तालियों के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे के साथ सभी एनसीसी के कैडेट का स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. अनिल वाजपेयी ने सभी छात्राओं को साधुवाद दिया। कार्यक्रम का संयोजन लेफ्टिनेंट डॉ. मनोरमा कौशिक प्रवक्ता मांडवी राठौर दामोदर घोष ने किया। एन सी सी कैडेट तमन्ना, राधिका, नेहा, हिमांशी, गुंजन, निधि एवं खुशबू आदि की प्रस्तुति को सराहा गया। इस अवसर पर दस यूपी बटालियन के प्रतिनिधि बी एच एम उत्तम सिंह और भारत भूषण सिंह उपस्थित थे।