खेत की मेड को लेकर दो पक्षों में हुआ था झगड़ा, व्यक्ति की मौत को लेकर आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

 

मथुरा। थाना बलदेव क्षेत्र अंतर्गत रदोई गांव में खेत की मेड को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसके परिणाम स्वरूप एक पक्ष के व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला सहित दो लोग घायल हो गए। मृतक के परिजनों ने जिला अस्पताल के सामने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसपी यातायात ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया है तथा परिजनों को आश्वासन दिया है कि हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

शनिवार की सुबह थाना बलदेव क्षेत्र के रदोई गांव के रहने वाले कृष्णवीर अपने पशुओं को चारा डाल रहे थे। इसी दौरान उनके चाचा का बेटा हेमुख और अन्य लोग घर में घुस आए। हेमुख और उसके साथियों ने कृष्णवीर पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में कृष्णवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल कृष्णवीर को परिवार वालों ने हमलावरों से किसी तरह बचाया और उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान कृष्णवीर की मृत्यु हो गई। कृष्णवीर को बचाने के दौरान भाई सत्येंद्र और एक महिला भी घायल हो गई। कृष्णवीर की मृत्यु होते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजन कश्मीर के शव को लेकर जिला अस्पताल के सामने मथुरा आगरा मार्ग पर ले आए और जाम लगा दिया। परिजन कश्मीर की मौत की वजह बलदेव पुलिस को बताने लगे। कृष्णवीर के भाई सत्येंद्र ने बताया कि 1 महीने पहले भी हेमुख ने हमला किया था। जिसमें सत्येंद्र के गंभीर चोट आई थी। इस मामले में बलदेव पुलिस ने सत्येंद्र के खिलाफ ही कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया था। सत्येंद्र का आरोप है कि इसी बात से आरोपियों का मनोबल बढ़ा और उन्होंने कृष्णवीर की हत्या कर दी। जिला अस्पताल के सामने जाम लगाने की सूचना मिलते ही एसपी यातायात हरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए एसपी यातायात ने हंगामा कर रहे हो परिजनों को कार्यवाही का भरोसा दिया जिसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। एसपी यातायात हरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]