संकल्प दिवस के रूप में मना डिंपल यादव का जन्मदिन

 

 

सपा पदाधिकारी बोले- लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी सपा

 

 

मथुरा। समाजवादी पार्टी महानगर पार्टी कार्यालय पर डिंपल यादव का 47 वां जन्मदिन समारोह धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने 11 किलो का केक काटकर डिंपल यादव की लम्बी उम्र की कामना की। वहीं महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल ने बताया की डिंपल यादव के जन्मदिन पर हम सभी मलिलाएं संकल्प लेती हैं कि आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं। सभी महिला पदाधिकारियों ने एक सुर में संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। वहीं विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी ने कहा डिम्पल जी को पार्टी की एक कर्मठ, समर्पित नेता बताते हुए कहा कि वह सरलता, सादगी की पर्याय है। वह सहृदय होने के नाते कार्यकर्ताओं में काफी लोकप्रिय है। उन्होंने कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी को अवसर मिला महिला सशक्तिकरण के लिए अनेको फेसले लिएं गये। समाजवादी पार्टी ने महिलाओ के सशक्तिकरण को हमेशा अत्यन्त महत्व दिया है।वहीं नवयुक्त महिला महानगर अध्यक्ष शबनम ने बताया हमारे नेता डिंपल यादव जी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। राजनीति में बिना शोरशराबा किए महिलाओं के मुद्दों को उठा रही हैं।छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष रानू यादव ने   कहा है कि विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कर रही लड़कियों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार उनकी बड़ी योजना थी।इस अवसर पर नीटू चौधरी डॉ राजेंद्र रजवी आरके अग्निहोत्री हाजी फारूक अधिवक्ता दाऊ दयाल शर्मा अनिल वर्मा राकेश यादव मनोज कुमार गोयल रमेश सैनी कैलाश आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]