दर्जनों पुराने कार्यकर्ताओं ने बसपा को छोड़कर सपा का दामन थामा

 

मथुरा। अगले साल 2022 में उत्तर प्रदेश में चुनाव होने हैं इसी को मद्देनजर देखते हुए सभी पार्टियों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है कार्यकर्ता अपनी पार्टियों को छोड़कर दूसरी पार्टियों की तरफ देख रहे हैं आज मथुरा में पूर्व एमएलसी महेश आ गया ने सैकड़ों की तादाद में बसपा छोड़कर आए कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी ज्वाइन कराई साथ ही आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की सरकार बनाने को लेकर सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया साथ ही महेश आर्य ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि सरकार विद्वेष की राजनीति कर रही है कार्यकर्ताओं को मारा पीटा जा रहा है जिला पंचायत के चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं को नॉमिनेशन नॉमिनेशन तक करने से रोका जाता है हालात इमरजेंसी से भी बदतर बने हुए हैं विपक्ष को दबाकर कुचलकर भारतीय जनता पार्टी राजनीति करना चाहती है आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी।
वहीं सपा जिलाध्यक्ष लोक मणिकांत यादव ने बताया कि मथुरा जनपद की सभी विधानसभाओं से आज जाटव समाज के लोगों ने बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है और अखिलेश यादव में निष्ठा व्यक्त करते हुए 2022 के चुनाव में उनके हाथ मजबूत करने का संकल्प लिया है।
बसपा नेता बर्च्चू सिंह एवं पूर्व जिला महासचिव अशोक सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रविवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। एक स्थानीय होटल में सपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में बसपा कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। मथ्ुरा के एक स्थानीय होटल में सपा के जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन की अध्यक्षता में सदस्यता समारोह का आयोजन किया। जिसमें महेश आर्य की अगुवाई में बसपा से आए दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]