
भाजपा प्रशासन ब धनबल से करा रही है पंचायत चुनावों में धांधली :राजेंद्र चौधरी
पंचायत चुनाव में की जा रही धांधली भाजपा सरकार को महंगी पड़ेगीः राजेन्द्र चौधरी
2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी
मथुरा। समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए सपा कार्यकर्त्ता तेजी से जुट जाए। साल 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी। यह बात मंगलवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री व राष्ट्रीय सचिव मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने मथुरा आगमन पर गोवर्धन विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के आवास पर कही। इस दौरान सपाईयों ने उनका जोरदार भव्य स्वागत भी किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जायेगा. उन्होंने कहा कि साल 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी. उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकताओं को चुनाव में लग जाने के निर्देश दिए और उन्होंने कहा पंचायत चुनाव में की जा रही धांधली भाजपा सरकार को महंगी पड़ेगी। विधानसभ चुनाव 2022 में भाजपा का सत्ता से हटना तय है। उन्होंने कहा सरकार की लाभकारी योजनाओं से तमाम पात्र अभी तक वंचित हैं। भाजपा सरकार की सारी नीतियां पूंजीपतियों के लाभ के लिए बनाई जा रही हैं। एमएसपी पर कानून बनाने और तीनों कृषि कानून वापस लेने की किसानों की मांग पूरी तरह जायज है। पंचायत चुनाव में कम सदस्य होने के बाद भी भाजपा सत्ता की दुरुपयोग करके अध्यक्ष पदों पर कब्जा करना चाह रही है। दबाव बनाने के लिए जिला पंचायत सदस्यों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, बिजली की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
स्वागत करने वालों में गोवर्धन के पूर्व प्रत्यशी प्रदीप चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष शुभाष पाल,रवि यादव ,अरुण दीक्षित, राघवेंद्र चौधरी एडवोकेट,समाजवादी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष मुन्ना मलिक, मुनेश गौतम पूर्व प्रधान,जितेंद्र सेंगर,सचिन कुमार जाटव ,अभिषेक चौधरी,ब्रजपाल यादव,राजू चौधरी, मनोज कुंतल,सुरेंद्र चौधरी, महेंद्र चौधरी, चेतन चौधरी, प्रशांत चौधरी आदि उपस्थित रहे