
युवा लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत
एक लाख युवाओं को संगठन से जोड़ेंगे:उमेश चौधरी
मथुरा। लोकदल हाईकमान नेतृत्व द्वारा नवनियुक्त युवा लोकदल जिला अध्यक्ष उमेश चौधरी का स्थानीय होटल में कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं और पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में उमेश चौधरी ने अपने मनोनयन पर हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि उच्च नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे, बुजुर्ग नेताओं और सभी युवा साथियों को साथ लेकर एक लाख युवाओं को युवा लोकदल से जोड़ा जाएगा तथा जनपद में बूथ स्तर पर युवा कार्यकर्ताओं की टीम गठित की जाएंगी जिससे आने वाले 2022 और 2024 के चुनाव में जनपद में लोकदल का परचम लहराए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्रज प्रांत युवा लोकदल अध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष उमेश चौधरी अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत करेंगे।
पूर्व लोकदल अध्यक्ष राम यशपाल पोनिया, ब्रज प्रांत लोकदल अध्यक्ष जगपाल चौधरी भगत सिंह जादौन, डा. अशोक अग्रवाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार है पूरी तरह विफल साबित हुई है इनकी नीतियों से केवल एक दर्जन इनके अति निकट पूंजीपतियों को ही फायदा हुआ है आम जनमानस तो खाली हाथ मलता रह गया है, उसे क्या मिला।
जिला अध्यक्ष बाबूलाल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी राजपाल भैया रोहित प्रताप अब्दुल्लाह शेख सुमन दिवाकर जितेंद्र चौधरी ने कहा कि देश का आम नागरिक जो अपनी मेहनत मजदूरी के बल पर अपना पेट भरता था, भाजपा की गलत नीतियों ने उसे सरकारी रेट पर पेट भरने को मजबूर कर दिया है, इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी के नेता मुफ्त अनाज, मुफ्त गैस आज देने की बात करते हैं हम पूछना चाहते हैं कि क्या यह सब जनता से वसूले गए टैक्स से नहीं दिया जा रहा है या यह नेता अपने घर से लेकर आए थे क्या। होना यह चाहिए था आम जनमानस को जिसे में मुफ्त का बता रहे हैं उससे पहले आम जनमानस को सक्षम बनाने के लिए कुछ किया जाता, जनता की समझ में आ चुका है आम जनमानस अपनी पिछली गलतियों को सुधारते हुए आगामी 2022 और 2024 में भाजपा की सरकारों को नेस्तनाबूद कर देगा। प्रारंभ में सभी वरिष्ठ नेताओं का माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रोहित जितेन चौधरी ने किया। प्रेस वार्ता में अनूप चौधरी,रामरक्षपाल पोनियां, राजपाल सिंह भरंगर जि पं स ,डा.अशोक अग्रवाल, रवीन्द्र नरवार, जितेंद्र सिंह, रोहित प्रताप, सोहनलाल बाल्मीकि,ठाकुर जीतेन्द्र सिंह उर्फ जीतू भाई, शेरवानी, सुमन दिवाकर , अंकित पचहरा, तौफीक आढ़ती, जयवीर सिंह, विसवेंद्र सिंह , चौधरी अनुराग, आदि उपस्थित रहे।