उपमुख्यमंत्री ने किया मथुरा का भ्रमण, पार्टी पदाधिकारियों को दिए 2022 के चुनावों को लेकर जीत मंत्र

 

 

मथुरा। उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 केशव प्रसाद मौर्य ने मथुरा जनपद का भ्रमण किया। उन्होंने गुरू शरणा नन्द आश्रम गोकुल रमणरेती तहसील महावन में पार्टी पदाधिकारियों तथा लोक निर्माण विभाग, निर्माण निगम, सेतु निगम के अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने भाजपाईयों को जीत के मंत्र दिए।

सोमवार दोपहर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भव्य स्वागत अभिनंदन वृंदावन कट पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य सीधे रमणरेती महावन पहुंचे। वहां उन्होंने बृज विभूति गुरु शरणानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। उसके उपरांत वह आश्रम में ही कार्यकर्ताओं से मिले और संवाद किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मथुरा वासियो को बंदरों से निजात दिलाने के लिए ज्ञापन दिया और यमुना जी में गिरते नालों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्हें टेप करने की मांग की। इस पर उन्होंने अबिलंब कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की सरकार मथुरा को आध्यात्म और पर्यटन का विश्व स्तरीय केंद्र बनाने के लिए प्रयासरत है। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने अनेक योजना चलाई हैं जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है। श्री मौर्य ने कहा की मजबूत बूथ ही मजबूत जीत दिलाएगा। सरकार के कामों को कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाने का काम जोर शोर से किया जाना चाहिए। उसके उपरांत उन्होंने जिला प्रशासन के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक में लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम, निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा जनपद मथुरा की सभी सड़कों को गुढ्ढामुक्त किया जाये और विकास के कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता एवं समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को शीर्घ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, जिससे जनपद वासियों के आवागमन में कोई परेशान न हो। उन्होंने कार्यक्रम के बाद श्री बांके बिहारी जी के दर्शन एवं पूजा अर्चना की।

 

बॉक्स

 

डिप्टी सीएम का स्वागत समारोह में बैठक में ये रहे मौजूद

 

महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह गोवर्धन विधायक कारिंदा सिंह गोकुल विधायक पूरन प्रकाश महापौर मुकेश आर्य बंधु रविकांत गर्ग प्रदेश कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन तेजवीर सिंह महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी राजू यादव मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष रणवीर सुनील सिंह पंकज चतुर्वेदी गजेंद्र चौधरी सुल्तान सिंह तरकर सुरेंद्र प्रधान दिनेश सिंह दीनू वेद प्रकाश अग्रवाल महानगर उपाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम धर्मेश सोनकर राघव अग्रवाल विनीत शर्मा राजीव राज पाठक विष्णु सैनी परशुराम शर्मा दीपांकर भाटिया महेंद्र शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]