परिवारिक घेरलू विवाद : तीन दम्पत्तियों के जीवन में महिला थानाध्यक्ष ने भरी खुशियां, 40 साल के विवाद को कराया समाप्त

 

 

मथुरा। मथुरा जिले के महिला थानाध्यक्ष ने शनिवार को तीन पति-पत्नी के चल रहे विवादों को समाप्त कराते हुए उनमें समझौता कराया है। यहां थानाध्यक्ष हेमलता सिंह ने 40 साल से चले रहे पति-पत्नी के बीच में सुलह कराकर उनके जीवन में खुशियां दी। वहीं उन्होंने पांच महीने से चल तथा दो महीने से चले विवाद को समाप्त कराया है। तीनों परिवार के सदस्यों ने थानाध्यक्षा हेमलता की बहुत ही प्रशंसा कर धन्यबाद दिया।

गौरतलब हो कि महिला थानाध्यक्ष ने 21 जुलाई से थाने का चार्ज संभाला है तब लेकर अब तक रोजाना घरेलू विवादों का निस्तारण करती चली आ रही है। यह सिलसिला आज भी जारी रहा है। शनिवार को उन्होंने चार दशक से चल रहे पति पत्नी के विवाद को समाप्त करा दिया है वहीं देवेश ठाकुर पुत्र स्व. भोला सिंह निवासी ग्राम गोपाल गढ़ थाना वृंदावन का उसकी पत्नी से पिछले कई सालों से विवाद चल रहा था जिसका शनिवार को थानाध्यक्ष हेमलता सिंह ने सुलह कराकर समझौता कराया है। वहीं दूसरी ओर अर्चना पुत्री महेश चंद निवासी गोपालपुर रायपुर मई थाना जमुनापार का उसके पति से विवाद कई महीनों से चल रहा था। अर्चना के पिता ने बताया कि दूसरी तारीख आज थी, दोनों में सुलह हो गई है, महिलाध्यक्ष ने मेरी पुत्री की जिंदगी बर्वाद होने से बचा ली है, उसके जीवन में खुशियां भरने का कार्य किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]