सरकार की जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है : बीएल वर्मा

जन यात्रा लेकर मथुरा आए  केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा का भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

 

जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची मथुरा, ने की शिरकत, बिहारीजी के दर्शन कर यात्रा की शुरू

 

मथुरा। उत्तरप्रदेश  विधानसभा चुनाव से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए  जन-आशीर्वाद-यात्रा के माध्यम  से शुरुआत कर दी है उसी श्रृंखला में जन आर्शीवाद यात्रा सोमवार मथुरा पहुंची जन आर्शीवाद यात्रा का नेतृत्व कर रहे।
केंद्रीय राज्य मंत्री (सहकारिता एवं पूर्वोत्तर विकास) भारत सरकार /  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – भारतीय जनता पार्टी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा बीएल वर्मा के सोमवार वृन्दावन कट पर आगमन पर भाजपा  कार्यकर्ताओं द्वारा  मंत्री जी का भव्य स्वागत – अभिनंदन किया।

 

जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ मंत्री श्रीवर्मा ने ठाकुर  बांके बिहारीजी से आशीर्वाद लेकर यात्रा शुभारंभ किया। यात्रा वृंदावन होते हुए गोवर्धन पहुंची। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व  ने उन्हें मंत्री ओहदा देकर उनकी बिरादरी को महत्व देने के साथ उनका सम्मान किया है एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार में प्रदेश के अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के तीन तीन और एक ब्राह्मण सांसद को राज्यमंत्री बनाया गया है एवम भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा हमें केंद्र व प्रदेश की सारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है वही महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया  ये यात्रा मथुरा व महानगर की विधानसभाओं से गुजरते हुए आगरा, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर होते हुए बदायूं पहुंचेगी। 19 अगस्त को बदायूं में इस यात्रा का समापन होगा। इस अवसर पर भाजपा जिला महानगर अध्यक्ष जिला अध्यक्ष मधु शर्मा,  विनोद अग्रवाल जी,  पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर ओमप्रकाश सिंह जी, भाजपा के पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग,भाजपा मथुरा महानगर महामंत्री  राजू यादव व प्रदीप गोस्वामी  ,नगर  निगम मथुरा वृंदावन के महापौर डॉ मुकेश आर्यबंधु , भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम लोधी ,भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष  भरत राजपूत , ब्रज क्षेत्र मंत्री  विनोद चौधरी जी, भाजपा वरिष्ठ नेता  श्याम चतुर्वेदी जी,  बार एसोसिएशन सचिव महानगर  व महामंत्री   सुनील चतुर्वेदी जी, वृंदावन के पूर्व चेयरमैन मुकेश गौतम, भाजपा मंडल अध्यक्ष वृंदावन विनीत शर्मा, मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, होली गेट मण्डल अध्यक्ष  लोकेश तायल ,  मंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी , ज्ञानेंद्र  राणा, नितिन चतुर्वेदी , कृष्ण मणि सूबेदार ,  शिवा निषाद, राजेंद्र पटेल , बलराम शर्मा,आदि उपस्थित रहे ।  ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]