प्राधिकरण सचिव हुए अवैध निर्माणों को लेकर सख्त, फिर चला ध्वस्तीकरण अभियान

 

उप जिला मजिस्ट्रेट राजीव उपाध्याय और विप्रा की टीम गणेशरा मार्ग पर 10 बीघा में बन रही अवैध कालोनी करवाया ध्वस्त

 

मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों को तोड़ जाने का मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण का अभियान बुधवार को भी जारी रहा। गणेशरा रोड पर 10 बीघा जमीन पर मनीष पंजाबी द्वारा बनाई जा रही अवैध कॉलोनी में बुधवार जेसीबी से सड़क नाली आदि पक्के निर्माण कॉलम चाहरदीवारी ध्वस्त कर दिए गए। अभियान में उप जिला मजिस्ट्रेट राजीव उपाध्याय के साथ क्षेत्रीय पुलिस कर्मी एवम सहायक अभियंता एन एस चौहान अवर अभियंता अशोक चौधरी सुनील कुमार मनीष तिवारी मनोज अग्रवाल दिनेश कुमार गुप्ता सुनील कुमार शर्मा आदि प्राधिकरण का स्टाफ मौजूद रहा।

विकास प्राधिकरण सचिव राजेश कुमार सिंह का कहना है कि अवैध कॉलोनियों के ध्वस्ती करण लेकर शासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ज्ञात रहे कि अवैध कॉलोनी के खिलाफ वाद संख्या 153 /2020-2021 चल रहा था जिसमे आदेश के बाद ये कार्यवाही की गई है।

उप जिला मजिस्ट्रेट राजीव उपाध्याय ने बताया कि मनीष पंजाबी निवासी ग्राम गणेशरा द्वारा दीपक शर्मा के मकान के सामने गोवर्धन रोड से गणेशरा की ओर जाने वाले मार्ग पर करीब 10 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। यहां अवैध कॉलोनी में सड़क, नाली, मकान बना लिया गया था। बाउंड्रीवाल पूर्व से थी, इसके अंदर उपरोक्त निर्माण अवैध रूप से किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]