जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने निकाली प्रभात फेरी, आयोजित किया राजीव गांधी सम्मान समारोह

 

पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर चलाया जा रहा है जय भारत महाजनसंपर्क अभियान 

 

-धर्म-जाति के नाम पर लोगों को लड़ा रही है भाजपा : योगेश तालान

-कांग्रेस रखेगी किसान, मजदूर, व्यापारी व गरीबों का विशेष ध्यान : भगवान सिंह वर्मा

मथुरा। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय जय भारत महाजनसंपर्क अभियान के तहत कांग्रेसियों ने दूसरे दिन गांव-गांव में स्कूल व धार्मिक स्थलों पर प्रभात फेरी निकालकर लोगों को पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया। इस दौरान पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी सम्मान समारोह के अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानी परिवारों सैनिक परिवार, सफाईकर्मी, रसोईया, आशा बहू, शिक्षा मित्र आदि को घर-घर जाकर स्मृति चिन्ह एवं पत्र देकर सम्मानित भी किया। पदाधिकारियों ने संविधान शपथ लेने के बाद ग्रामीणों के साथ सहभोज किया। शाम को मेरा गांव मेरा देश संवाद के अंतर्गत खेती किसानी और गांव समाज पर ग्रामीणों से चर्चा की।

जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में सर्वप्रथम बलदेव में प्रभात फेरी निकाली गई। गांव आंघई में आशा भावना शर्मा, प्रधान राजकुमार तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन बलदेव कुमार को राजीव गांधी स्मृति चिन्ह व पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद जूनियर हाईस्कूल आंघई में श्रम दान किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव व मथुरा प्रभारी योगेश तालान ने कहा कि भाजपा के शासन में लोगों को धर्म जाति के नाम पर लड़ाया जा रहा है। प्रियंका गांधी गरीब, किसान, मजदूर व व्यापारियों का दर्द भली-भांति जानती है। कांग्रेस पार्टी सभी वर्ग के हक की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। सभी मिलकर 2022 के चुनाव में कांग्रेस का साथ देकर भाजपा को गद्दी से हटाने में अपना योगदान दें। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा की कथनी व करनी में कितना अंतर है, यह जनता जान चुकी है। सत्ता में आने से पूर्व किए गए सभी वादे यह सरकार भूल चुकी है। इस जनसंपर्क के दौरान लोगों को भाजपा की दमनकारी नीतियों से अवगत कराकर आने वाले चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 2022 के चुनाव के घोषणा पत्र में किसानों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सर्वप्रथम उनका कर्जा व बिजली बिल माफ किया जाएगा। साथ ही उनके खेतों में घुसकर फसल नष्ट करने वाले पशुओं से निजात दिलाई जाएगी। अभियान के तहत मांट में ब्लॉक अध्यक्ष सतीश शर्मा, राया में राजकुमार तिवारी, नौहझील में ज्ञान सिंह चौधरी, नंदगांव में डॉ प्रमोद कुमार शर्मा, चौमुहां में अवधेश सिंह सिसोदिया, गोवर्धन में भगवत प्रसाद शर्मा, मथुरा में रामभरोसी चाहर, फरह में श्री प्रसाद, जयप्रकाश व कमल सागर आदि की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुए। मथुरा प्रभारी योगेश तालान व जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा जिला कार्यकारिणी के साथ मिलकर जिले में होने वाली सभी कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग करते रहे। इस मौके पर बलदेव ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश शर्मा, जिला महामंत्री डॉ दीपक कुमार आर्य, बलदेव नगर अध्यक्ष आदेश उपाध्याय, सोशल मीडिया प्रदेश सचिव भूपेंद्र पांडे, पूरनचंद शर्मा, चंद्रमोहन सिकरवार, शैलेंद्र चौधरी, अम्बेश कुमार, लोकेश चौधरी, पंकज चौधरी, सूरज पाल, संजय शर्मा, मेहताब सिंह, सत्यभान सिंह, यश कुमार, गंभीर सिंह, लवकेश शर्मा, जगदीश सिंह, पप्पू सिंह, राजकुमार प्रधान, दिलीप सिंह, दुष्यंत सिंह, चंद्रमोहन, चौब सिंह, विनोद सिंह, देशराज सिंह, अशोक, पाल सिंह, बॉबी शर्मा, तेजप्रकाश शर्मा, दिगम्बर सिंह, राकेश शर्मा, रामनिवास शर्मा, रेनू सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]