कल्याण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया

 

 

दीनदयालधाम में शोक सभा आयोजित

 

फरह। उ०प्र० के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिमाचल व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल तथा पं० दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति दीनदयालधाम के संस्थापक उपाध्यक्ष कल्याण सिंह के निधन पर दीनदयालधाम स्मारक पर आयोजित शोकसभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया।

पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति दीनदयालधाम फरह के तत्वावधान में उ०प्र० के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह के निधन पर दीनदयालधाम स्थित स्मारक भवन पर मंगलवार को सायं 4 बजे शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा में उपस्थित सभी समिति पदाधिकारियों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह के साथ दीनदयालधाम में पूर्व में बिताए गए पलों को याद करते हुए संस्मरणों को सुनाकर कल्याण सिंह के चित्रपट पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक गोवर्धन ठाकुर कारिंदा सिंह ने श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए कहा कि कल्याण सिंह का निधन इस क्षेत्र और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अपूरणीय क्षति है। विधायक बलदेव पूरन प्रकाश ने कहा कि उनके निधन से क्षेत्रीय जनता को हार्दिक पीड़ा हुई है। वह हमेशा हमारे हृदय में बसे रहेंगे। दीनदयालधाम निदेशक सोनपाल ने संस्मरण सुनाते हुए श्रंद्धाजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। गायत्री मंत्र के साथ श्रंद्धाजलि सभा का समापन हुआ। इस अवसर पर समिति पदाधिकारी मनीष गुप्ता, अशोक शर्मा दाढ़ी वाले, राजेन्द्र शर्मा प्रधान, भाजपा जिला महामंत्री महिपाल सिंह एवं देवेश पाठक, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनधि अनिल तरकर, कमल कौशिक, प्रचार मंत्री मुकेश शर्मा, सुनील मित्तल, नरेंद्र पाठक, डॉ० हरि भदौरिया, पुरुषोंनृम, बृजमोहन, लाल सिंह, सतीश पचौरी, राजदर्शन पचौरी, सुरेश तरकर, भगवान सिंह, घनश्याम, श्यामवीर सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। श्रंद्धाजलि सभा का संचालन स्मारक समिति मंत्री नवीन मित्तल ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]