भाजपा सिर्फ जनता को भ्रमित करना जानती हैः धर्मेन्द्र यादव

 

मथुरा पहुंचने पर सपाईयों ने किया जोरदार स्वागत

 

मथुरा। सपा जिला कार्यालय नरसी विहार पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव का सपाईयों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। प्रेस वार्ता में धर्मेन्द्र यादव ने कहाकि किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाओं कर उत्पीड़न और शोषण मौजूदा सरकार में हो रहा है। समाजवादी लोहिया वाहिनी पूरे प्रदेश में जनता के लिए संघर्ष कर रही है। आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जा सकते हैं। भाजपा सरकार केवल नाम बदलने, खुदको अवार्ड देना और जनता को भ्रमित करना जानती है। उसको उत्तर प्रदेश की जनता उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष लोकेश चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी बादल राज बंसल, जिला उपाध्यक्ष ध्रुव पांचाल, रामबाबू पंडा, तुलसीराम धनगर, महिला सभा जिलाध्यक्ष साधना शर्मा, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष संदीप चौधरी, छात्रसभा जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र ठाकुर, नीटू चौधरी, गोल्डी भैया, राज पांडेय, राजेन्द्र फेरारी, ओमन पंडित, दिनेश प्रधान, रमेश कुशवाहा, गगन रावत, भरत उपाध्याय, अमर सिंह यादव, चौधरी तेजवीर सिंह प्रधान, सीमा करण, अबधेश पांडेय ,मीडिया प्रभारी जय कृष्णा पांडेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]