
ब्रज की संस्कृति का संगम देखने को मिला श्रीकृष्णा शोभायात्रा में: पं0 श्रीकांत शर्मा
मथुरा। श्रीकृष्ण कन्हैया के 5248वां में जन्मोत्सव पर आयोजित श्रीकृष्ण शोभायात्रा में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा पूरी तरह से ठाकुरजी की भक्ति में सराबोर नजर आए। उनके अंदर जन्मोत्सव का इतना उत्साह नजर आ रहा है कि उनका चेहरे खुद व खुद बयां कर रहा है। श्री शर्मा ने अपने हाथों से नगाड़ा बजाकर खुशी का इजहार किया। वहीं शोभायात्रा में ब्रज की संस्कृति का संगम देखने को मिला। अद्भुत और अकल्पनीय नजारा देख श्रद्धालु ब्रज की संस्कृति पर रीझ गए। शंख की ध्वनि भगवान के आगमन का संकेत दे रही थी। विभिन्न जगहों के रंग-बिरंगी पोशाकों से सजे कलाकारों ने का मन मोह लिया।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग, प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्णोत्सव में शोभायात्रा का शुभारंभ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सोमवार सुबह किया। शोभायात्रा को जनमानस देखते ही रह गया। देश-दुनिया से आए श्रद्धालु भी शोभायात्रा का आनंद ले रहे थे। इस दौरान प्रदेश के ऊर्जामंत्री ने नगाड़ा बजाकर बधाई गायन किया। उन्होंने कहा कि योगी और मोदी को ब्र्रजवासी बधाई दे रहे है। क्योंकि जब से केन्द्र में मोदी जी की सरकार और प्रदेश में योगीजी की सरकार आई है, तब से प्रबुद्ध स्थानें पर जो भी धार्मिक कार्यक्रम होते हैं उन्हें सरकार प्रमुखता से मनाती है। आज हमारे लाला का जन्मोत्सव है और ब्रज 84 कोस पूरा सजा हुआ है। लाला का जन्म पर ब्रज के साथ बाहरी श्रद्धालु भी बढ़चढ़ कर यहां हिस्सा ले रहे है। कुंभ पर उन्होंने कहा कि फिर अभिनंदन करे केन्द्र की सरकार का और राज्य की सरकार का क्योंकि जैसे प्रयागराज में दिव्य कुंभ भयौ वैसो ही दिव्य कुंभ वृंदावन में भयौ, वह जगह का आरक्षण की गई है। ब्रजवासियों का आशीर्वाद है और देश वासियों का आशीर्वाद है।
शोभायात्रा पोतराकुंड, महाविद्या, गोविंद नग होती हुई जन्मभूमि के मुख्यद्वार पर पहुंचकर समाप्त हुई। डीएम नवनीत सिंह चहल, उप्र. बज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, सीईओ नागेंद्र प्रताप, डिप्टी सीईओ पंकज वर्मा, पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, अनूप शर्मा मौजूद रहे।