
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का त्रिवार्षिक चुनाव 7 और 8 सितंबर को
वृंदावन। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन श्री धाम वृंदावन के छटीकरा रोड स्थित श्री कृष्णा आश्रम में किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हो राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि 7 और 8 सितंबर को वृंदावन में प्रदेश के व्यापारियों का त्रिवार्षिक चुनाव व व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। व्यापार मंडल एक प्रजातांत्रिक संगठन है। इसलिए इस के संविधान में प्रत्येक 3 वर्ष में चुनावी प्रक्रिया होती है। उसी क्रम में यह चुनाव कराया जा रहा है। हमारे संगठन में चुनाव के पहले प्रत्येक नगर तहसील में चुनाव होने की प्रक्रिया है। जिसका कि व्यापार मंडल ने प्रत्येक जिले का चुनाव प्रभारी बनाया और लोकतांत्रिक तरीके से सभी कस्बों में गठन का कार्य पूरा किया है। द्वितीय चरण में हमारे प्रदेश का चुनाव वृंदावन में हो रहा है और साथ ही साथ कोरोना के बाद उत्पन्न हुई व्यापारिक परिस्थितियों की समीक्षा करके व्यापार मंडल गहन चिंतन व मंथन किया जाएगा।
इस दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्र सरकार के एम एस एम ई मंत्री भानु प्रताप एवं कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही व्यापारियों के इस महासम्मेलन में प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री और मथुरा जिले के प्रभारी सतीश महाना, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन तेजबीर सिंह आदि की उपस्थिति रहेगी। वार्ता में बालकृष्ण अग्रवाल, शिव शंकर वर्मा, मुकेश वार्ष्णेय, विशाल खुराना, राज कुमार गोयल, प्रयाग नाथ चतुर्वेदी, नंदकिशोर गोसाई, देवी राम गर्ग, अरविंद मिश्रा, हरिओम शर्मा, हरिओम अग्रवाल, धर्म चंद्र अग्रवाल, मनीष चतुर्वेदी दीपक शर्मा, गणेश पहलवान, ठाकुर फतेह सिंह ,दौलत पांडे, विष्णु सैनी श्रीमती कल्पना गर्ग, श्रीमती प्रतिभा सिंह, शैलेंद्र शर्मा, चारु चंद्र खरे, राजेश गुप्ता, सूर्यकांत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।।