श्याम बिहारी मिश्रा ने ही लड़ी व्यापारियों के हितों की सच्ची लड़ाई : सतीश महाना

 

जीएसटी सिस्टम से आया है व्यापार में सुधार : राजेश अग्रवाल

-मुकुंद मिश्रा पुनः चुने गए उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष 

 

-उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का त्रै-वार्षिक चुनाव व अधिवेशन सम्पन्न

मथुरा। पूर्व में सरकार व इंडस्ट्री का लिंक टूटा हुआ था, लेकिन इस सरकार ने इसे जोड़ने का कार्य किया है। अब सोच में परिवर्तन की आवश्यकता है, सोच सकारात्मक होनी चाहिए।

उक्त विचार छटीकरा-वृंदावन रोड स्थित श्रीकृष्णा आश्रम में आयोजित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के त्रै-वार्षिक चुनाव व अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने व्यक्त किए। कहा कि देश में अगर किसी ने व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ी है तो वह हैं श्याम बिहारी मिश्रा। जिन अपेक्षाओं पर उन्होंने कार्य किए, आज ये जिम्मेदारी मुकुंद मिश्रा निभा रहे हैं। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए में स्वयं व्यापार मंडल के मजबूत वकील के नाते पैरवी करूंगा। उन्होंने लाला विशंभर दयाल व पंडित श्याम बिहारी मिश्रा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि जापान की दिशा-दशा दोनों बदली हैं। हम व्यापारी वर्ग हैं, इस दिशा को परिवर्तित करने का दायित्व हमारा है। वर्तमान सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। आप मानो या ना मानो, निश्चित ही जीएसटी से सुधार आया है। व्यापारी परेशान इसीलिए है कि वह ज्यादा ईमानदार हो गया है। मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि मंडल के 1500 से अधिक प्रतिनिधियों ने आज पुनः अध्यक्ष के रूप में चुनकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, इसका वे बखूबी निर्वहन करेंगे। व्यापारियों की लड़ाई मेरी सांस के अंतिम स्तर तक इसी तरह जारी रहेगी।

राजकुमार अग्रवाल मांट वालों ने कहा कि आज मथुरा में व्यापारियों के कान्हा के रूप में मुकुंद मिश्रा पुनः अध्यक्ष चुने गए हैं। इनके नेतृत्व में अब व्यापारी व्यापार मंडल को मजबूत करेंगे, साथ ही षडयंत्र रचने वालों को उखाड़ फेंकेंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री सलिल विश्नोई व झांसी के मेयर रामतीर्थ सिंघल ने व्यापारियों को भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया। महानगर के अध्यक्ष डॉ. विशाल खुराना, मीडिया प्रभारी विकास खन्ना व उनकी टीम ने कैबिनेट मंत्री सतीश महाना को गदा भेंट कर सम्मानित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां लक्ष्मी व भामाशाह की छवि के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। उ.प्र. उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन ने 80 जिलों से आए प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। मंचासीन रामकिशन अग्रवाल बसेरा, कमल किशोर वार्ष्णेय, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल मांट वाले, स्वागताध्यक्ष विकास अग्रवाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष श्याम दुबे, जिलाध्यक्ष शिवशंकर वर्मा, नगर अध्यक्ष डॉ. विशाल खुराना, नगर महामंत्री राजकुमार गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल, राजीव अग्रवाल रोटो वाले, रमेश चंद्र अग्रवाल बिजली वाले, रविंद्र कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार सिंघल, महेश चंद्र अग्रवाल, जिला महामंत्री मुकेश वार्ष्णेय, प्रदेश संगठन मंत्री नंदकिशोर गुसाईं व प्रयागनाथ चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष हरिओम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हरिओम अग्रवाल, नगर मीडिया प्रभारी विकास खन्ना, नगर कोषाध्यक्ष बॉबी बृजवाणी, नगर मंत्री राकेश गौड़ , प्रदेश कार्य समिति के सदस्य देवीराम गर्ग, नगर मंत्री राकेश गौड़ ,मंत्री वीके उपाध्याय, युवा जिलाध्यक्ष धर्म चंद अग्रवाल,

युवा जिला महामंत्री विनोद कुमार अग्रवाल, युवा नगर अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, युवा नगर महामंत्री मृदुल अग्रवाल, अमित चतुर्वेदी, बालकिशन अग्रवाल, हरेंद्र चौधरी, लोकेंद्र सिंह, गोवर्धन अध्यक्ष गणेश पहलवान, गोवर्धन महामंत्री फतेह सिंह, युवा नगर मंत्री आशीष अग्रवाल आदि का स्वागत पटुका व माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष विशाल खुराना ने किया।

 

 

75 पदों पर हुए 110 नामांकन प्राप्त–

मुख्य चुनाव अधिकारी शेलेन्द्र शर्मा, रामपुर ने बताया कि अध्यक्ष के एक पद पर एक नामांकन तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के 7 पदों पर 10 नामांकन हुए हैं। इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष के 15 पदों पर 18 नामांकन, महामंत्री के 2 पदों पर 4 नामांकन, संयुक्त महामंत्री के 7 पदों पर 9 नामांकन, मंत्री के 15 पदों पर 27 नामांकन, प्रचार मंत्री के 1 पद पर 2 नामांकन, संयुक्त प्रचार मंत्री के 2 पदों पर 3 नामांकन, संगठन मंत्री के 15 पदों पर 25 नामांकन तथा कार्यकारिणी सदस्य के 10 पदों पर 11 नामांकन प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार कुल 75 पदों के लिए 110 नामांकन प्राप्त हुए हैं।

 

वर्जन–

संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा। संगठन अब और अधिक मजबूती से व्यापारियों के साथ होने वाले उत्पीड़न की आवाज बनेगा। व्यापारी हितों में अब न झुकेंगे न हटेंगे।

विशाल खुराना, नगर अध्यक्ष

 

प्रदेश में वर्तमान में सभी व्यापारी प्रशासनिक भ्रष्टाचार से त्रस्त हैं। आने वाले समय में व्यापार मंडल इससे निजात दिलाने के लिए हर समय व्यापारी हित में संघर्षरत रहेगा।

विकास खन्ना, मीडिया प्रभारी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]