
भाजपा सरकारों में आत्मनिर्भर भारत में पूरे हो रहे संकल्प, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा विकास का लाभ : पं. श्रीकान्त शर्मा
बरेली। ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री पं श्रीकान्त शर्मा ने शुक्रवार को नवाबगंज में प्रबुद्ध सम्मेलन में लोगों को मोदी सरकार और योगी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री संतोष गंगवार जी व जिलाध्यक्ष श्री पवन शर्मा जी उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि कश्मीर से 370 व 35 ए की समाप्ति के बारे में सोचने भर से हंगामा हो जाता था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 70 साल की इस समस्या का समाधान 7 मिनट में कर दिया। अब अयोध्या में भी भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। हम वादा करके भूलने वालों में से नहीं निभाने वालों में से हैं।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि 2017 से पहले यूपी को गुंडे-माफिया चलाते थे। हमें अपने पर्व व त्योहार मनाने में भी परेशानी होती थी। भाजपा सरकार बनी तो माहौल बदल गया। हम उल्लास के साथ अपने धार्मिक त्योहार मनाते हैं, सरकार भी उसमें शरीक होती है।
आज हमारे धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व के केंद्रों काशी, विंध्याचल, अयोध्या, प्रयागराज और मथुरा के पुराने गौरव को लौटाने का काम भाजपा की सरकार कर रही है। जो पहले की सरकारों में उपेक्षा का दंश झेलते थे।
2014 के बाद देश और 2017 के बाद प्रदेश का परिदृश्य बदला है। आज भाजपा सरकार में गरीब को पक्का मकान, बिजली कनेक्शन, शौचालय, गैस कनेक्शन, किसान सम्मान निधि और इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना का लाभ सीधे मिल रहा है।
मोदी सरकार सबको कोविड का मुफ्त टीका लगा रही है। आज देश में 70 करोड़ व यूपी में 8 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। कोरोना की विभीषिका में हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी देश व प्रदेशवासियों की मदद के लिए जुटे रहे।