योगी का बड़ा फैसलाः मथुरा का 10 वर्ग किमी क्षेत्र तीर्थ स्थल घोषित, शराब-मांस की बिक्री पर प्रतिबंध

 

 

कान्हा के जन्मस्थल के दस वर्ग किमी क्षेत्र में आने वाले निगम के 22 वार्डों में अब नहीं हो सकेगी शराब और मांस की बिक्री

 

मथुरा। प्रदेश के योगी सरकार ने शुक्रवार श्रीकृष्ण जन्मस्थल के दस वर्ग किमी क्षेत्र को तीर्थस्थल घोषित कर दिया है, अब शराब और मांस की बिक्री नहीं हो सकेगी। इनमें मथुरा के 22 वार्ड शामिल है। मुख्यमंत्री के इस फैसले को लेकर ब्रज के संतों में खुशी की लहर है। ब्रज क्षेत्र में हर साल आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के सम्मान में योगी सरकार ने यह फैसला लिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर अकाउंट से शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई। गौरतलब हो कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आए थे। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुरजी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने संतों की इच्छा के अनुरूप मथुरा में मांस और मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने का एलान किया था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि जो लोग अब तक हिंदू त्योहार को नजरअंदाज करते थे। मंदिर जाने से कतराते थे, वो भी अब कहने लगे हैं कि राम हमारे भी हैं और कृष्ण भी हमारे हैं। उन्होंने कहा कि मथुरा की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महिमा को पुनर्जीवित करने के लिए शराब और मांस के व्यापार में लगे लोग दूध बेचना शुरू कर सकते हैं।

मथुरा को तीर्थ स्थल घोषित किए जाने की मांग लगातार उठा रही थी। इसको ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्म स्थल को केंद्र में रखकर 10 वर्ग किमी क्षेत्र को तीर्थ स्थल घोषित किया है। इसमें नगर निगम के कुल 22 वार्ड शामिल हैं। योगी सरकार के फैसले पर ब्रज के संतों और लोगों ने खुशी जताई है। वहीं तीर्थ क्षेत्र घोषित होने के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में शाम को जन्मस्थान समिति संस्थान के सचिव कपिल शर्मा, विशेष कार्याधिकारी विजय बहादुर सिंह, जन्मस्थान व्यापार मंडल के नंदकिशोर गुसांई, मंगीलाल उप्रेती व तीर्थयात्रियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

 

बॉक्स

 

इनमें नहीं बिक सकेंगी मांस मदिरा, तीर्थ क्षेत्र घोषित

 

मथुरा। जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि शासन द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य के अन्तर्गत स्थित जनपद मथुरा एवं वृन्दावन भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली एवं क्रीडास्थली है। मथुरा एवं बृन्दावन को पवित्र स्थल मानते हुये देश एवं विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने एवं पुण्यलाभ हेतु आते है। उक्त तीर्थ स्थलों की पौराणिक महत्ता है एवं पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है।

अतः उत्तर प्रदेश राज्य के नगर निगम मथुरा वृन्दावन के निम्नलिखित 22 वार्डों के अधिसूचित क्षेत्र को एतदद्वारा पवित्र तीर्थ स्थल घोषित किया जाता है जिनमें घाटी बहालराय, गोविन्द नगर, ंमडी रामदास, चौबियापाडा, द्वारिकापुरी, नवनीत नगर, वनखण्डी, भरतपुर मेट, अर्जुनपुरा, हनुमान टीला, जगन्नाथपुरी, गउघाट, मनोहरपुरा, बैरागपुरा, राधानगर, बदरीनगर, महाविद्याकालोनी, कृष्णानगर प्रथम, कृष्णानगर द्वितीय, कोयला गली,

डैम्पियर नगर, जय सिंह पुरा आदि को तीर्थ स्थल घोषित किये गये हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]